भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- नागौद विधान सभा के जसो मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई !

3,108
Above News

*जसो मण्डल की मण्डल कार्यसमिति समपन्न हुई*
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
*नागौद विधानसभा के जसो मण्डल*:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी जिला अध्यक्ष माननीय श्री सतीश कुमार शर्मा जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जसो व्दारा मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष नागौद श्री राघवेन्द्र सिंह जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कृष्णशरण सिंह (धुन्नीराजा) ने की विशिष्ट जिला कार्यसमिति सदस्य पूर्व मण्डल अध्यक्ष जसो श्री ज्ञानेंद्र पाण्डेय जी शोसल मीडिया विधानसभा प्रभारी भूपेन्द्र सिंह डियर मंचासीन रहे।*
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई,मंचासीन अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री पुरषोत्तम सोनी ने किया।

मंचासीन अतिथियों ने बारी बारी से अपने उद्बोधन में बूथ समिति के महत्व और कर्तब्यों पर प्रकाश डाला,वक्ताओं की कड़ी में मण्डल प्रभारी राघवेंद्र सिंह जी मण्डल अध्यक्ष कृष्णशरण सिंह धुन्नी राजा, ज्ञानेंद्र पाण्डेय जी ने अपने अपने विचार व्यक्त किया कार्यसमिति एवं मोदी सरकार के विकास कार्यों योजनाऔ के महत्ता पर प्रकाश डाला
शक्ति केन्द्र के संयोजको,सहसंयोजको,बूथ कमेटी के महत्व और किये जाने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बूथ कमेटी जब सही ढंग से कार्य करेगी तभी हमारा बूथ मजबूत होगा और हम बूथो मे संगठन 2 कार्यक्रम के संबंध मे भी जानकारी दी गई


कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन शक्ति केन्द्र संयोजक दुरेहा जगदीश शर्मा जी ने किया।

कार्यक्रम में जसो मण्डल पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष मण्डल कार्यसमिति सदस्य शक्ति केंद्रों के संयोजक,सह संयोजक,बूथ अध्यक्ष,महामंत्री ,बी एल ए तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper