भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शहडोल पधारे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी का स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया स्वागत

1,389
Above News

शहडोल– भाजपा मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभाग के पूर्व संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन जी के शहडोल आगमन पर शहडोल नगर के कमला नगर स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम महाजन जी को स्वामी विवेकानंद जी की छायाचित्र एवं श्री रामचरित मानस स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट करें सम्मानित किया गया इस अवसर पर मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी की परंपराअनुसार भाजपा के पित् पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम महाजन जी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बूथ स्तर मजबूती से डटकर काम करने की बात कही साथ ही रामचरित मानस का वर्णन करते हुए उन्होंने सभी भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को रामचरितमानस में हनुमान महाराज जी के द्वारा किए गए कार्य का अपने शब्दों में वर्णन किया एवं कई उदाहरण दीजिए
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभाग के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन जी का स्वागत किया एवं देश प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा की इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जैसीनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री जयसिंह मरावी, व्यवहारी विधायक, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, भाजपा महामंत्री श्री संतोष लोहानी, मनोज आर्मो मंचासीन रहे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इनकी रही उपस्थिति भाजपा जिला महामंत्री दीपक शर्मा ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ,अशोक मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा, सुशील शर्मा, राकेश तिवारी ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री पुष्पेंद्र पटेल, प्रकाश नारायण शुक्ला पिंकू ,शक्ति लक्षकार, मीडिया प्रभारी विनय केवट ,कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा कक्का, जनपद उपाध्यक्ष शक्ति सिंह जनपद सदस्य विक्रम सिंह, भाजपा नेता प्रेमलाल बर्मन, जवाहर कोल , होलकर सिंह परस्ते संतोष रावत ,भाजपा महिला मोर्चा से नगर अध्यक्ष श्रीमती नीलम चतुर्वेदी, श्रीमती कल्याणी बाजपेई ,संगीता निगम ,युवा भाजपा नेता विभव पांडे सहित भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष लोहानी द्वारा किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper