भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल वृद्ध आश्रम में कांग्रेस नेत्री श्रीमती नूरी खान का मनाया गया जन्मदिन

1,022
Above News

शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती नूरी खान का जन्मदिन के अवसर पर आज मध्यप्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सबी खान बंटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग वृद्ध आश्रम पहुंचे जहां वृद्ध जनों से आशीर्वाद प्राप्त कर भोजन एवं मिष्ठान का वितरण किया गया इसके अलावा कई जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक खाने पीने की चीजें एवं कपड़ों का वितरण किया गया इस अवसर पर समाजसेवी कांग्रेस नेता सबी खान बंटी ने बताया है।कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में अपनी सहभागिता निभाने वाली श्रीमती नूरी खान जी पहली महिला नेता है।जो कदम से कदम मिला चल रहीं थी। प्रदेश की जन-जन की लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री बहन नूरी खान का जन्मदिन है उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए, हम अपने साथियों के साथ वृद्ध आश्रम पहुंचे हैं। केक काट कर भोजन प्रसाद वितरित किया गया। कांग्रेस नेता सबी खान बंटी ने बताया है की सदा गरीबों की आवाज बुलंद करने वाली कांग्रेस की दबंग नेत्री जन-जन की लोकप्रिय हर जरूरतमंदों के काम आने वाली समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली कांग्रेश की भारत जोड़ो यात्रा आदरणीय राहुल गांधी जी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा करने वाली हमारी बहन नूरी खान जी को जन्मदिन की सबसे पहले बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई सबी खान कहा कि आज हमें बहुत खुशी महसूस हो रही है। आज उनके जन्मदिन पर हम अपने साथियों के साथ बहन नूरी खान जी का जन्मदिन मना रहे हैं।
इस अवसर पर सबी खान बंटी,अनील साहू,दीपक चौधरी,सैफ खान मुल्ला, रिषभ वर्मा,साहिल कुशवाहा,सोहेल खान,क्रिश सेन,कमल चौधरी,अंश,छोटु,बाबु उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper