भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- नागौद विधानसभा में आयोजित हुये विकास यात्रा के कार्यक्रम!

1,021
Above News


सतना 08 फरवरी 2023/सतना जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 5 फरवरी से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्रामीण और नगरीय निकायों में विकास रथ यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। विकास यात्रा के निर्धारित कार्यक्रमानुसार नागौद विधानसभा की चौथे दिन की विकास यात्रा की शुरुआत ग्राम पंचायत सेमरी से हुई। यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गगनेंद्र प्रताप सिंह ने आदिवासी वित्त मद से स्वीकृत 14 लाख रुपये लागत की नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार ग्राम पथरौंधा में 4.25 लाख रुपये लागत की पीसीसी रोड और नाली निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर एसडीएम एचके धुर्वे, तहसीलदार मीनाक्षी जायसवाल, सीईओ जनपद प्रभा टेकाम सहित स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सेमरी से शुरु हुई विकास यात्रा पथरौंधा होते हुये श्यामनगर पहुंची। श्यामनगर में जनपद अध्यक्ष अंजू सिंह ने 3.44 लाख रुपये लागत के सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भागवेन्द्र सिंह और स्थानीय जन उपस्थित रहे।
इसके उपरांत विकास रथ यात्रा ने ग्राम खैरी, भिटारी, तुर्कहा, जाखी, लदबद, अमदरी, मझोखर, कोनी, कुलगढ़ी और कोल्हुवा ग्राम का भ्रमण किया। जाखी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 3.44 लाख रुपये लागत के सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। अमदरी में 4.5 लाख रुपये लागत के आयुष विभाग के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण और कुलगढ़ी में 4.7 लाख रुपये लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper