भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- शासन की योजनाओं को प्रचार करते नागौद विधानसभा में निकाली गई विकास यात्रा!

1,143
Above News


सतना 10 फरवरी 2023/राज्य शासन द्वारा योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनकल्याण के उद्देश्य से चलाई जा रही विकास यात्राओं का सिलसिला अनवरत जारी है। नागौद विधानसभा में 5 दिन के सफल क्रियान्वयन के उपरांत छठवे दिन की विकास यात्रा शुक्रवार को ग्राम पंचायत जिगनहट पहुंची। जिगनहट में 1.46 लाख लागत के ग्रेवाटर हार्वेस्टिंग और 1.16 लाख रुपये लागत से निर्मित सोकपिट का लोकार्पण किया गया। जिगनहट के बाद विकास यात्रा वीरपुर ग्राम पंचायत पहुंची। यहां कन्या पूजन के उपरांत लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही 3 लाख 42 हजार रुपये लागत की पीसीसी सड़क का लोकार्पण किया गया और शासन द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दी गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोंड़ी में 4 लाख 59 हजार रुपये लागत की पीसीसी रोड एवं ग्राम पंचायत भरहटा में 1 लाख 66 हजार रुपये लागत से निर्मित चबूतरा का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम हेमकरण धुर्वे, तहसीलदार मीनाक्षी जायसवाल, जनपद सीईओ प्रभा टेकाम, विधायक प्रतिनिधि भागवेन्द्र सिंह परिहार, अरविन्द सिंह, मकसूदन पांडेय, सरपंच शिवेन्द्र सिंह, सचिव तरुण मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper