भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मध्यप्रदेश शासकीय/स्वसाशी चिकित्सा महासंघ करेगा आंदोलन – डॉक्टर पवन वानखड़े

592
Above News

शहडोल:-15-16-17 के आंदोलन के लिए महासंघ द्वारा दिशा निर्देश दिनांक 13 /02 /2023 को चिकित्सक महासंघ के पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग हुई, जिसमे आगामी आंदोलन से सम्बंधित रणनीति के बारे में विस्तृत चर्चा हुई ।
महासंघ अपने सदस्यो के अधिकार  की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैँ | उक्त आंदोलन, सरकार का डॉक्टर्स के हितो के प्रति उदासीनता, न्यूनतम संसाधनों में कार्य करवाने की नीति ( मानव संसाधन  तथा अन्य संसाधन ), तथा  चिकित्सकों के प्रति असंवेदनशीलता के विरुद्ध, चिकित्सक महासंघ का बिगुल हैँ |
आंदोलन की सफलता,  मध्य प्रदेश तथा देश में, चिकित्सकों का भविष्य तय करेगा|
उचित एवं गहन विचार विमर्श के बाद, महासंघ द्वारा आंदोलन हेतु निम्न दिशानिर्देश जारी किये गये |
1) 15 तारीख़ को, *सुबह 8 बजे से शाम तक काली पट्टी* बाँध कर कार्य किया जाएगा |
2 ) 16 तारीख़ को , *सुबह 10  बजे से 12 बजे तक कार्य बंद किया जाएगा, जिसमे रूटीन कार्य( ओपीडी, आईपीडी,ऑपरेशन, पठन पाठन ,एमएलसी, पोस्टमार्टम) बंद किये जाएंगे तथा केवल जीवन रक्षक इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी* | सभी सदस्यों को *अस्पताल के बाहर काली पट्टी के साथ टेंट- माइक* लगाकर बैठना है।
3 ) 17 तारीख से सुबह ८ बजे से *संपूर्ण रूप* से कार्य बंद जाएगा, जिसमे *रूटीन कार्य जैसे ओपीडी,  इन–डोर,  वार्ड राउंड  इत्यादि तथा इमरजेंसी, एमएलसी, पोस्टमार्टम सेवाएं भी बाधित रहेगी।  ( *शैक्षणिक, NMC निरीक्षण , NABH निरीक्षण, काउंसलिंग इत्यादि में भाग नहीं लिया  जाएगा*)  |
उक्त विषय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा डॉक्टर पवन वानखड़े द्वारा दी गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper