भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ओएसिस फाउंडेशन (Oasis Foundation) ने मनाया अपना 5वां वैश्विक विरासत सम्मेलन – कलंजलि 2023 (Kalanjali – 2023)

1,328
Above News

खजुराहो । ओएसिस फाउंडेशन (Oasis Foundation) ने भारत की कला और संस्कृति को दुनिया भर में पहचान दिलाने व कलाकारों को विश्वस्तरीय कला मंच दिलाने के क्रम में 5वें वैश्विक विरासत सम्मेलन – कलंजलि 2023 (Kalanjali – 2023) का आयोजन विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में किया गया। इस वैश्विक सम्मेलन के मुख्य अतिथि कुंवर विक्रम सिंह (विधायक- राजनगर तहसील, जिला- छतरपुर, म.प्र., भारत) थे। इस वैश्विक संगीत सम्मेलन में श्री महेंद्र पाल सहायक अधीक्षक, ए.एस.आई. संग्रहालय खजुराहो, डॉ. शिवकांत वाजपेयी, अधीक्षक, ए.एस.आई. जबलपुर सर्कल, श्री. राकेश परमार, एसडीएम, राजनगर तहसील, छत्रपुर जिला. म. प्र., श्री, बसंत चतुर्वेदी, सीएमओ खजुराव, सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।

ओएसिस फाउंडेशन (Oasis Foundation) की इस वैश्विक संगीत सम्मेलन को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक खजुराहो मंदिरों के मुख्य प्रवेश द्वार (पुराने) के ठीक विपरीत में आयोजित किया गया। इस वैश्विक संगीत सम्मेलन में देश भर के विभिन्न समूहों और विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध गुरुओं ने भाग लिया।

ओएसिस फाउंडेशन (Oasis Foundation) ने पंडित प्रबीर बनर्जी, गुरु श्रीमती अंजना बनर्जी, गुरु पंडित कुमार कांति घोषाल, गुरु श्रीमती वीना वर्मा और गुरु श्रीमती कामना नाइक को सबसे प्रतिष्ठित “कलाश्रेष्ठ – 2023” (Kalashrestha – 2023) पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही गुरु सुचिस्मिता आदित्य सरकार, विदुषी जयंती सान्याल, विदुषी देबाश्री मुखर्जी, विदुषी रोशनी गुप्ता और बिदुशी अरुक्षा नाइक को “कला श्री – 2023” (Kalashree – 2023) प्रदान किया गया।

ओएसिस फाउंडेशन (Oasis Foundation) ने इस विरासत स्थल संगीत सम्मेलन में योग्य प्रतिभागियों को उनकी संगीत यात्रा में प्रोत्साहित करने के लिए “कला प्रेरणा” (Kala Prerana) पुरस्कार से सम्मानित किया। ओएसिस फाउंडेशन के सचिव श्री अरिंदम बोस (Arindam Bose) ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर वैश्विक विरासत संगीत सम्मेलन का शुभारंभ किया। उसके बाद कला जगत के सभी दिग्गज कलाकारों ने अपने सुंदर नृत्य और संगीत से महोत्सव को भव्य रूप से सफल बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विक्रम सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि ओएसिस फाउंडेशन (Oasis Foundation) के द्वारा कला जगत के लिए किए जा रहे सम्माननीय प्रयास व भारतीय कला को विश्व स्तरीय सम्मान दिलाने तथा भारतीय कलाकारों को विश्व स्तरीय मंच दिलाने के इस अतुल्य प्रयास के लिए संस्था के सचिव अरिंदम बोस (Arindam Bose) की सराहना की और 2023 में खजुराहो में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पूरे समूह को आमंत्रित भी किया।

कार्यक्रम के अंत में ओएसिस फाउंडेशन (Oasis Foundation) के सचिव अरिंदम बोस (Arindam Bose) ने अपने संबोधन में विधायक जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा सभी प्रतिभागियों और सम्मान पाने वाले सभी गुरुओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper