भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रगट  कर  दर्द  जीवन  को  तमाशा मत बनाना तुम-मधु शुक्ला

241
Above News

प्रगट  कर  दर्द  जीवन  को  तमाशा मत बनाना तुम,

सफलता प्राप्त करने के सभी को गुण सिखाना तुम।

पिता से त्याग माँ से  सीख  गुरु  से ज्ञान ले लेना,

इसी अनमोल निधि से जिंदगी की नाव को खेना।

मिले कंटक तुम्हें कितने किसी को मत बताना तुम…… ।

लगन श्रम धैर्यता से ही मिले मंजिल न घबराना,

पसीने को बना आधार  अपनी  राह  महकाना।

पकड़ कर हाथ हिम्मत का कदम आगे बढ़ाना तुम….. ।

रहेंगे  साथ  यदि  आँसू  दिखाई  पथ  नही  देगा,

हुआ संकल्प यदि बेदम नहीं फिर भाग्य बदलेगा।

दिया जो ईश ने जीवन प्रयासों से सजाना तुम…… ।

— मधु शुक्ला .सतना, मध्यप्रदेश

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper