भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री अनुदान ट्रांसफार्मर योजना एवं मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना का हुआ शुभारम्भ

462
Above News

किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी सौगात

किसानों की ओर से दर्शन सिंह ने किया मुख्यमंत्री का आभार

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

भोपाल।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि शिवराज सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का परिणाम है कि किसानों के जीवन में सकारात्मक रूप से परिवर्तन आ रहा है। भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किसान गौरव सम्मेलन में मुख्यमंत्री अनुदान ट्रांसफार्मर योजना एवं मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना किसानों की महती आवश्यकता के तौर पर विशेष रूप से निकल कर आयी थी । जिन्हें शीघ्र ही प्रारंभ करने की बात मुख्यमंत्री जी ने कही थी। आज पूरे प्रदेश में हर्ष का का माहौल है जब प्रदेश के किसान हितेषी जननायक यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने मुख्यमंत्री अनुदान ट्रांसफार्मर योजना एवं मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना का शुभारम्भ कर दिया है । प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अनुदान ट्रांसफार्मर योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के हर किसान को उनके खेत में एक ट्रांसफार्मर की सुविधा दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के हर किसान के खेत तक पूर्ण बिजली की पहुच को सुनिश्चित करना है। एवं मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना के माध्यम से किसान को अपनी फसल को ले जाने और लाने के लिए जो दिक्कत आती थी । इन दिक्कतों को खत्म करने के लिए अब सरकार द्वारा किसान के खेत तक सड़क को बनाया जाएगा । जिससे किसानों को अन्य जिलों में फसल को बेचने हेतु ले जाने के लिए किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े । इस योजना के अंतर्गत किसानों के पशुओं को और किसानों को सभी साधनों को खेतों तक ले जाने में सहायता भी मिल पाएगी। श्री चौधरी ने बताया कि आज प्रदेश के किसानों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। प्रदेश के समस्त किसान बंधुओं को भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की ओर से हार्दिक हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

विवेक अहिरवार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper