भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नव वर्ष की पहली सुबह…हिंदू नववर्ष की मंगलकामनाएं 🚩💐🙏🚩

384
Above News

बेबाक शक्ति न्युज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों को हिंदू नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं 🙏💐🙏बसंत की बहार हो, खुशियों का संचार हो नव वर्ष की पावन बेला में नेह हो, सत्कार हो.स्वर्णिम सूरज की बेला में विक्रम संवत 2080 की अशेष शुभकामनाएं देवी के नौ रूपों सा दिव्य हो नूतन संवत्सर।🚩💐🙏🚩

 शहडोल।आमतौर पर विश्वभर में 1 जनवरी को नए साल के रूप में मनाया जाता है। लेकिन हिन्दू ज्योतिष पद्धति के अनुसार हिन्दू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है।हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 मार्च 2023 से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का आगाज हो गया है। इस साल 12 की जगह 13 महीने होंगे। ब्रह्मा पुराण के अनुसार सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन हुआ था। इसी दिन से ही काल गणना का प्रारम्भ हुआ था। सतयुग का प्रारम्भ भी इसी दिन से माना जाता है। हिन्दू नव वर्ष (Hindi New Year 2023) की जब शुरुआत होती है तब चैत्र का महीने होता है और बसंत ऋतु का आगमन होता है। चैत्र माह और हिन्दू नव वर्ष का पहला त्यौहार नवरात्रि पड़ता है जिसमें 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूर्ण श्रद्धा से पूजा की जाती है।

नववर्ष सभी समुदायों के लिए नवीनता का प्रतीक होता है एवं नए वर्ष के अवसर पर सभी लोग नवीन संकल्प लेते है। स दिन की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए बीते कुछ साल से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने लगे हैं। इस अवसर पर आप अपने करीबियों और सगे-संबंधियों को हिंदू नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दे सकते हैं

नए साल की सुबह के साथ,आपकी जिंदगी भी उजाले

से भर जाए, हम यही दुआ करेंगे,नया वर्ष आपकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लाए…आपके दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं,हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका,आप के लिए यही हैं हमारी शुभकामनायें…हिन्दू नव वर्ष 2080 की बहुत-बहुत बधाई- दुख-तकलीफें लेकर जाए पुराना साल,नई उमंगे, नई ऊर्जा लेकर आए नया साल हैप्पी नव संवत्सर 2080 हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080

हर सुबह आपकी समृद्धि लाए हर दोपहर विश्वास दिलाए हर शाम उम्मीदें लाए और हर रात सुकून से भरी हो रंग हों नयी उमंगें आँखों में उल्लास नया नये गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया,नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग नयी बहारें लेकर आये जीवन में मधुमास नया🚩🚩💐💐🙏🙏

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper