भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शांति, सौहार्द एवं भाईचारा से मनाया जाएगा राम नवमी, गुड़ी पड़वा एवं रमजान

284
Above News

शांति समिति की बैठक सम्पन्न

शहडोल- आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय की उपस्थिति में गुड़ी पड़वा एवं रमजान महीना को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि राम नवमी एवं रमजान पर्व में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। विद्युत आपूर्ति निर्यात रूप से बनी रहें तथा आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ की जाए। जिले के नागरिक उक्त पदों में आपसी सौहार्द बनाये रखे तथा शांति पूर्ण ढंग से इन पर्वो का आयोजन किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें एवं सुदृढ बनायें जिससे उक्त त्यौहार निर्वात रूप से मनाया जा सके। जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई कि इन त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सौहार्दपूर्वक वातावरण बनाने में अपना-अपना सहयोग प्रदान करें। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्थ सोहागपुर श्रीमती प्रगति वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आरएस पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री राघवेन्द्र द्विवेदी, श्री योगेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी कोतवाली, श्री राजेश्वर उदानिया, श्री शान उल्ला खान, श्री राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper