भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां कंकाली देवी मंदिर में 27 मार्च को विशाल भंडारा देवी जागरण होगा भव्य आयोजन

543
Above News

शहडोल– हिंदू नव वर्ष शुक्ल प्रतिपदा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सोहागपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम अंतरा स्थित सुप्रसिद्ध शक्ति पीठ मां कंकाली देवी मंदिर में 27 मार्च दिन सोमवार को विशाल भंडारा एवं विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया है कि हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर ग्राम अंतरा स्थित शक्तिपीठ मां कंकाली देवी मंदिर में विशाल भंडारा देवी जागरण का आयोजन जयसिंह नगर क्षेत्र की भाजपा पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह द्वारा आयोजन किया जा रहा है पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि के नौदिनी महापर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे भाव भक्ति के साथ मां भगवती की आराधना की जा रही है तो वहीं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां जगत जननी मां कंकाली देवी मंदिर अंतरा में 27 मार्च दिन सोमवार को दोपहर 1:00 से विशाल भंडारा एवं शाम 6:00 बजे से विशाल देवी जागरण का आयोजन मंदिर परिसर प्रांगण में किया जाएगा उन्होंने बताया कि विशाल देवी जागरण मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मां भगवती के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी साथ ही देवी जागरण में देवी देवताओं की आकर्षक मनमोहक झांकियों की झलकियां भी नजर आएंगी पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह ने माता के भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से आमंत्रण स्वरूप आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मां कंकाली देवी मंदिर अंतरा पहुंचकर मां भगवती के दर्शन कर विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें एवं मां भगवती के देवी जागरण में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper