भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

501
Above News

शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के माननी टोला में आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बिजली गिरी तब वह महिला घर के आंगन में काम कर रही थी। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 21 मार्च की है। उस दिन आंधी-तूफान का मौसम था। उस दौरान घर के बाहर काम कर रही महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई थी। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में जैतपुर अस्पताल पहुंचे। जैतपुर के डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल शहडोल रैफर किया था। शहडोल जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। यहां महिला को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। इसके बाद परिजन  महिला को घर ले गए। शनिवार को महिला ने घर में ही दम तोड़ दिया। इस मामले में थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया है कि घटना 21 मार्च की है। महिला की मौत की जानकारी शनिवार को मिली है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper