भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश एवं जिले में हो रही है सामाजिक क्रांति : जय सिंह मरावी

436
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल (संजय गर्ग) । विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने कहा है कि मध्यप्रदेश एवं जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मध्यप्रदेश में नारियों का सम्मान सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस भर्ती में आरक्षण, आजीविका मिशन और संबल जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। अब लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिनसे न केवल महिलाओं का समग्र विकास होगा, अपितु समाज में उनका मान-सम्मान और आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा।

लाडली बहना माधुरी सोनी का जिले में पहला फॉर्म भरवाकर किया शुभारंभ

विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने जिला मुख्यालय के मानस भवन में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पोर्टल पर लाडली बहन माधुरी सोनी निवासी वार्ड नंबर 22 नर्सरहा शहडोल का जिले में पहला लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भराकर शुभारंभ किया तथा अन्य बहनों को फॉर्म भरने हेतु समझाइश दी।

10 जून से खाते में आएंगे पैसे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा कि आज से लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरना प्रारंभ हो गया है। आगामी 10 जून से बहनों के खाते में पैसे आना प्रारंभ हो जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए बहनों को किसी को भी कोई राशि देने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई भी व्यक्ति बहनों से कोई राशि की मांग करें तो उसकी शिकायत तुरंत 181 पर कराएं या फिर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें जिससे उस व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शासन की अभिनव एवं सराहनीय पहल है। इस योजना से लाभान्वित होने वाली बहने निश्चित ही सशक्तिकरण की दिशा में क्रांति लाएंगी। उन्होंने कहा कि बहने सशक्त होंगी तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। बहनों के जीवन को सरल, सुखद बनाना ही हमारे जीवन का ध्येय है।

बहनों का सम्मान बढ़ाने का महायज्ञ है योजना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना, बहनों का सम्मान बढ़ाने का महायज्ञ है। बहनों को योजना में आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हर गाँव और हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे और आवेदन भरने में मदद करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविरों की जानकारी पहले से दी जा रही है।

मानस भवन में टोकन सिस्टम से भरे जाएंगे फार्म
कार्यक्र में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी ने कार्यक्रम में लाडली बहना योजना फॉर्म भरवाने हेतु रूपरेखा बताते हुए कहा कि मानस भवन शहडोल में लाडली बहना योजना हेतु चार काउंटर बनाए गए हैं। जिनमें टोकन वॉइस सिस्टम रखा गया है।
जैसे ही मानस भवन में महिलाएं प्रवेश करेंगी, उन्हें टोकन दिया जाएगा तथा टोकन के नंबर के अनुसार उन्हें चार काउंटरों में आना होगा। पहले काउंटर में आवेदन भराया जाएगा, दूसरे काउंटर में अगर किसी महिला हितग्राही का ईकेवाईसी नहीं है, वहां ईकेवाईसी कराया जाएगा। तीसरे काउंटर में डीबीटी कराया जाएगा तथा आखिरी काउंटर में लाडली बहना योजना का फॉर्म भराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, समाजसेवी सूर्यकांत निराला एवं संतोष लोहानी, पार्षद शक्ति लक्षकार, सिल्लू रजक, संतोष रावत, मधु गोतम, नगर निरीक्षक धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper