राष्ट्रीय बजरंग दल जैतहरी ने नवरात्रि व रामनवमी के अवसर पर निकाली शोभायात्रा
अनुपपुर/जैतहरी:-चैत्र नवरात्रि के समापन अवसर पर दिनांक 30 मार्च 2023 को अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर नगर जैतहरी में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष वा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ तिवारी वा जिला उपाध्यक्ष रवि द्विवेदी के नेतृत्व में और संभाग अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह वा जिला अध्यक्ष राजा पटेल के मार्गदर्शन में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भगवा झंडा लेकर बाइक रैली के साथ युवा जन जैतहरी सिद्ध बाबा धाम से रैली निकालते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया | डीजे के साथ श्री राम चंद्र जी के गीतों से पूरा नगर भक्तिमय होगया तथा जगह जगह जय श्री राम के नारों से नगर गूंज उठा नगर वासियों ने भी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया| साथ ही शोभा यात्रा को पूरा नगर भ्रमण कराते हुए जैतहरी बस्ती में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में समापन किया गया और भंडारे का कार्यक्रम भी सफल रहा| राम जन्मोत्सव के शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से – आयुष पांडे ,मनीष प्रजापति,रवि श्रीवास ,सचिन पांडे ,विनोद शहीस,शुभम गुप्ता ,आदित्य पांडे ,पवन रजक ,राकेश राठौर ब्रजेश मिश्रा ,गौरव सोनखरे , आयुष अग्रवाल ,राज मोंगरे वा सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे



Subscribe to my channel
Comments are closed.