एक करोड़ दो लाख की ग्रेवल रोड का जिला निर्माण समिति अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

जिला निर्माण समिति अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा ने ग्राम पंचायत सारंगपुर को दी सौगात ग्रामीणों में फैला हर्ष
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल । ग्राम पंचायत सारंगपुर में काफी लंबे समय से रोड से ग्रामीण परेशान थे बरसात आते ही निकलना दूभर हो जाता था कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विधायक तक ग्रामीणों ने मांग भी की लेकिन समस्या का समाधान लंबित रहा वही इस बार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जिला पंचायत निर्माण समिति अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा से अपनी समस्या बताई और मांग की जिस पर जिला पंचायत निर्माण समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा ने ग्राम पंचायत सारंगपुर में रुके हुए विकास कार्य को शुरू करवाते हुऐ । ग्राम पंचायत सारंगपुर के गरीब ग्रामीणों को 1 करोड़ 2लाख की ग्रेवल रोड की दी सौगात ग्रामीणों में फैला हर्ष। बता दें कि ग्राम पंचायत सारंगपुर में ऊपर टोला से लेकर कोलुहरू तिराहे तक 2500 मीटर ग्रेवल रोड जिसकी लागत 54लाख है तथा कठई से कोलुहारु टोला तिराहा तक 2200 मीटर ग्रेवल रोड जिसकी लागत 48लाख है ग्राम पंचायत में ग्रेवल रोड का निर्माण आज से हुआ शुरू।

वहीं ग्रामीणों के साथ ग्रेवल रोड का भूमि पूजन कर ग्रेवल रोड की शुरुआत कर दी।वही इस संबंध में जब मीडिया ने जिला पंचायत निर्माण समिति अध्यक्ष से पूछा तो श्री शर्मा ने बताया कि गरीब ग्रामीण काफी परेशान थे काफी लंबे समय से समस्या बनी हुई थी बरसात के समय आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना गरीब ग्रामीणों को करना पड़ता था मेरे द्वारा जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों से चर्चा कर कार्य को स्वीकृत कराया गया एक सामुदायिक भवन का कार्य भी ग्राम पंचायत में चल रहा है आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे और क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग के लिए मैं तत्पर हूं और कार्य कर रहा हूं।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत निर्माण समिति अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा ,सारंगपुर सरपंच पति अशोक कोल, रोजगार सहायक सुरेश कुशवाहा एवं काफी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित तथा ग्रामीणों ने जिला पंचायत निर्माण समिति अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.