भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पीड़िता श्रीमती शारदा प्रजापति को न्याय दिलाने में असक्षम शहडोल जिले का महिला थाना

648
Above News
तो आखिर क्यों महिला अधिकारी महिला थाना प्रभारी, एसडीएम जैतपुर, कलेक्टर शहडोल पीड़ित महिला को नही दिला पारहे न्याय दर दर भटक रही पीड़ित महिला श्रीमती शारदा प्रजापति

तो क्या महिला थाना में नहीं चलता पुलिस कप्तान का आदेश वही पुलिस कप्तान शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वों, पेशेवर अपराधियों, माफियाओं के विरुद्ध सख्त रुख अख्तियार करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है वही शहडोल मुख्यालय में स्थित महिला थाना में पीडित एक महिला न्याय की गुहार लगा रही और महिला थाना प्रभारी ने पिडिता को थाना प्रभारी का गैर जिम्मेदाराना बयान कहा दूसरे थाने में जाकर दर्ज कराएं शिकायत या फिर कलेक्टर या फिर एसडीएम से लिखा कर लाएं लिखित आदेश तभी रुकबा पाएंगे शादी।

शहडोल।एक तरफ मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के दिन रात बात करते हैं लेकिन महिलाओं की सुरक्षा की जब जमीनी हकीकत देखने जाए तो कुछ और ही देखने को मिलता है कुछ इस तरह का है मामला पीड़िता श्रीमती शारदा प्रजापति की शादी वर्ष 2018 में जैतपुर थाना अंतर्गत ग्राम कमता निवासी विनोद प्रजापति के साथ हुई थी पीड़िता अपनी शैक्षणिक पढ़ाई अलग रहकर कर रही थी इसी बीच बात को लेकर परिवार में अनबन बनी रहती थी ससुराल पक्ष वाले नहीं चाहते थे कि पीड़िता आगे की पढ़ाई करेंअचानक से परिवार ने दूसरी शादी करने का बड़ा निर्णय बिना कोई वैधानिक कार्यवाही के कर लिया ना तो पीड़िता को किसी प्रकार से कोई सूचना दी गई ना,ही धारा 6 के तहत तलाक की कार्यवाही कराई गई जब अचानक दिनांक 29 04 2023 को पीड़िता शारदा प्रजापति को यह पता चलता है कि उसके पति विनोद प्रजापति दूसरी शादी कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम भात मे कर रहे हैं जिसकी शिकायत पीड़िता ने जिला महिला थाना शहडोल को लिखित आवेदन सादी कार्ड की छाया प्रति के साथ प्रस्तुत किया किंतु दो दिवस बीत जाने के बाद भी जब पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो उसने मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जिला शहडोल में आपबीती बताई जिस पर आनन-फानन में महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर ने महिला थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात की जिस पर महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता को दूसरे थाने में आवेदन दर्ज करने की नसीहत दी क्या यही है मध्य प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का पाठ आश्चर्यचकित लेकिन निराशाजनक थाना प्रभारी के उदासीन रवैया से पीड़िता श्रीमती शारदा प्रजापति को नहीं मिल पाया न्याय।

 इनका कहना है

पीड़िता श्रीमती शारदा प्रजापति के पति द्वारा बिना तलाक किए दूसरी शादी की जा रही थी जिसे रुकवाने का निवेदन मैंने महिला थाना प्रभारी से किया जिस पर उन्होंने गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा आप नजदीकी थाना मैं आवेदन करवा दें वहां से कार्यवाही होगी।

जयश्री कचेर जिला अध्यक्ष महिला विंग भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जिला शहडोल

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper