भाजपा की जिला स्तरीय बूथ विजय संकल्प अभियान की महत्वपूर्ण बैठक 4 माई को
शहडोल –भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री बूथ प्रबंधन के प्रभारी संतोष लोहानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय की दृष्टि से प्रदेश भर में बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जाएगा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बुध विजय संकल्प अभियान की चर्चा एवम अभियान के क्रियान्वन के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल की आवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय जिला शहडोल में दिनांक 4 मई 2023 दिन गुरुवार दोपहर 2:30 बजे आयोजित की गई है उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला संगठन प्रभारी कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा श्री पीतांबर टोपनानी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी एवं अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, विधायक व पूर्व विधायक जिला पदाधिकारी /मंडल प्रभारी विधानसभा संयोजक /विस्तारक मंडल अध्यक्ष ,मोर्चा जिला अध्यक्ष ,जिला पंचायत अध्यक्ष /उपाध्यक्ष ,जनपद पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष ,नगरपालिका नगरपरिषद के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष सहित विधान सभा संचालन टोली के सदस्य अपेक्षित हैं
उक्तआशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा दी गई है


Subscribe to my channel
Comments are closed.