भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आम आदमी पार्टी की नेत्री धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण कर, दबंगई से करारही अवैध मकान निर्माण

1,042
Above News

मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ने कलेक्टर ,एसपी ,कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

शहडोल।जहां एक और प्रदेश के मुखिया अवैध कारोबारी अवैध भू माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए कड़ी कार्यवाही करवा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पार्टी का चोला ओढ़ कर कुछ नेता धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्जा कर निर्माण का कार्य कर रहे हैं वही समाज के लोगों ने इसका विरोध भी किया पर पार्टी के अहंकार में मदमस्त कार्यकर्ता अपने चाल पर दबंगई के साथ अवैध निर्माण करा रहे शहडोल मुख्यालय का ताजा मामला प्रकाश में आया है जहां धार्मिक स्थल ग्राम भुईबांध तहसील सोहागपुर जिला शहडोल म०प्र० स्थित आराजी खसरा नं0 325/1 रकवा 1214 हे0 पर अरफाना बेगम पति अन्नी मुसलमान एवं अन्नी मुसलमान के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकान का निर्माण किया जा रहा उसे रोकने के लिए मोहर्रम कमेटी के कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष ने कहां पर पार्टी में पकड़ के दम पर दबंगई से अवैध निर्माण निरंतर जारी है अब देखना यह है कि क्या प्रशासन अवैध निर्माण को रुकवाने में सफल होता है या नहीं।

आम आदमी पार्टी की नेत्री दिखा रही दबंगई

अरफना बेगम जो पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 38 की निवासी है जो इस वर्ष नगरपालिका पार्षद के लिए भी अपने वार्ड से आम आदमी पार्टी से चुनाव में खड़ी भी हुई थी और हार गई थी वहीं इस वार्ड से कोई रामू यादव की पत्नी पार्षद चुनाव में जीत दर्ज करी थी
वहीं दबंग आम आदमी पार्टी की नेत्री दबंगई से धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण कर रखा है ।जो वहां पर कर्बला बनाया गया है मजार भी है पुल के पास तो वहां पर 2:45 एकड़ जो जमीन है सरकारी है वह भूमि कर्बला के नाम पर राजस्व रिकार्ड में चढ़ी हुई है जिसके सभी कागज भी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अमजद खान के पास है जिन्होंने शिकायत भी की है के अरफना बेगम जोकि आम आदमी पार्टी की नेत्री है और जब उनको मना किया गया यहां अवैध निर्माण आप मत कराइए तो उन्होंने अभद्र भाषा में बात की उसके बाद अमजद खान से बोली मैं आम आदमी पार्टी की नेता हु मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ लेगा जिसको जहां शिकायत करना है करो मैं अरफना बेगम और मेरा पति अन्नी मुसलमान यही घर बनाएंगे और यही रहेंगे ।

यह है पुरा मामला

अजजद खान -पिता अजीज खान निवासी पुरानी
बस्ती बार्ड नं० 29/ 38 शहडोल थाना शहडोल जिला शहडोल म०प्र० का है तथा मोहर्रम कमेटी का अध्यक्ष है।यह कि अरफाना बेगम पति अन्नी मुसलमान के
द्वारा धार्मिक स्थल पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर मोहर्रम कमेटी
के द्वारा कहा गया है यह धार्मिक स्थल है यहां पर
मकान मत बनाओ तो उनके द्वारा कहा गया कि हम मकान बनायेगें तुमको जो करना हो कर लो तथा हमारे मोहर्रम कमेटी वालों के साथ अभद्रता की गई ।
उक्त धार्मिक स्थल पर मकान का निर्माण करा लिया गया तो विवाद की स्थिति निर्मित हो जायेगी जिस कारण से उक्त निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराया जाना आवश्यक है।

मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ने कलेक्टर ,एसपी ,कमिश्नर से की मांग

अगर देखा जाय तो ये नेता पार्टी का चोला ओढ़ दबंगई से धार्मिक स्थल की भूमि पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करा रहे हैं और कोई रोके तो नेतागिरी का पावर बताने लगते हैं ऐसे भ्रष्ट नेताओं पर कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ऐसे नेता जहां एक ओर राजनीतिक पार्टियों का नाम खराब कर रहे हैं वहीं जिले में भर का वातावरण बना रहे हैं ऐसे नेताओं पर कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अजजद खान पिता श्री अजीज खान ने कलेक्टर एसपी एवं कमिश्नर से मांग करते हुए कहां की अरफाना बेगम पति अन्नी मुसलमान एवं अन्नी मुसलमान के द्वारा किये जा रहे अवैध मकान निर्माण को तत्काल बंद कराये जाए एवं उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि हमारे धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित न हो सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper