भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जैतपुर विधायक मनीष सिंह ने दो सरपंचों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

311
Above News

शहडोल।भारतीय जनता पार्टी मंडल खैरहा में आयोजित कार्यक्रम में सरपंचों ने भाजपा की सदस्यता लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री व लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की गरिमामई उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत बेम्हौरी के सरपंच सरोज बैगा पति पन्नेलाल बैगा एवं ग्राम पंचायत धनौरा के सरपंच बिहारी लाल बैगा ने श्रीमति मनीषा सिंह के हाथों से भाजपा की सदस्यता लिया । विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किए । तथा सभी को आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा ने तमाम ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। और भी जो लाभ लोगो तक नहीं पहुंची है उनपर भी भाजपा कार्य कर रही हैं।खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह ने दोनो जनप्रतिनिधियों का भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत है करते हुए दी बधाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह ने किया,विशिष्ट अतिथि शालिनी सरावगी, विधान सभा क्षेत्र के संयोजक दौलत मनमानी, भाजपा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, खैरहा मण्डल संरक्षक राघवेंद्र तिवारी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजीत शुक्ला, वरिष्ठ नेता सुधीर सैनी मंचासीन रहे, एवं सभी मण्डल पदाधिकारी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper