भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शौर्य यात्रा क्षत्रिय समाज ने किया प्रतिभाओं व उत्कृष्ट सेवा करने वालों का सम्मान

463
Above News

शहडोल:-शौर्य पराक्रम के प्रतीक महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती पर शहडोल जिले में भव्य सौर यात्रा और महाराणा प्रताप जी की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई कार्यक्रम का आयोजन विराट क्षत्रिय महासभा सुहागपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं जय राजपूताना संघ शहडोल के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात से विद्यापीठ संघ के संस्थापक पूज्य कुमार साहिब सिंह जी सिसोदिया कार्यक्रम के सभा अध्यक्ष के रूप में सुमन सिंह गहरवार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय सिंह जोधावत प्रांतीय सचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कुंवर बलदेव सिंह चौहान प्रदेश प्रचारक जय राजपूताना संघ मध्य प्रदेश शालिनी सिंह सोमवंशी प्रदेश प्रभारी पद्मनी सेना राजेश्वरी सिंह कछवाह प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा घनश्याम जयसवाल अध्यक्ष नगर पालिका शहडोल साथ ही संगठन के अशोक सिंह जोधावत महेश सिंह कछवाहा अमोल सिंह सिसोदिया विष्णु प्रताप सिंह नरेंद्र सिंह खत्री राजकुमार सिंह परिहार संध्या सिंह परिहार डॉ श्रुति सिंह जोधावत रमेश प्रताप सिंह गहरवार संतोष सिंह परिहार राम कृपाल सिंह गहरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे सभा कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही संगठन के राजपूत उत्तर माध्यमिक विद्यालय से राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय मैं भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय से कक्षा 1 से 12वीं तक मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया अतिथि उद्बोधन में मुख्य अतिथि कुमार साहिब सिंह जी सिसोदिया जी ने कहा की क्षत्रिय समाज ऐसा समाज है जो सभी के मदद के लिए भी तैयार खड़ा रहता है और सभी समाज को एक साथ लेकर चलना है साथ ही युवा पीढ़ी को सभी प्रकार के नसे न करने की समझाइश दी है जिससे क्षत्रिय समाज सशक्त और मज़बूत बने साथ ही मुख्यातिथि ने कहा कि हर युवा को अपने सस्ते और शास्त्र ज़रूर होना चाहिए और हर घर में क्षत्रीय पारंपरिक शस्त्र ज़रूर होनी चाहिए सभाध्यक्ष सुमन सिंह गहरवार ने कहा महाराणा प्रताप हमारे प्रातः स्मर्निण है जो क्षत्रीय वन्श मैं उनसे प्रतापी राजा कोई नहीं हुआ ऐसे महापुरूष हमारे देश में बहुत मुश्किल से अवतरण लेते हैं विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वरी सिंह कछवाहा ने कहा कि समाज में दोस्ती का बहुत बड़ा रोल होता है जैसे महाराणा प्रताप की दोस्ती ऐसी ही थी दोस्ती के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर अपना बलिदान दे दिया महाराणा प्रताप के साथ दोस्त के रूप में सभी समाज की जैसे लौहार भील जैसे सभी समाज की मुगलों से लड़ने के लिए साथ दिए और साथ ही विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि हम अपने समाज में एक ऐसी मैसेज फैलाएं कि अपने घरों में अपने माँ पिता और बुजुर्गों की वो मरते दम तक सेवा करें विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम जयसवाल नगरपालिका अध्यक्ष शहडोल ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श भगवान राम के जैसा है का हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए महाराणा प्रताप कभी मुगलों के ग़ुलाम नहीं हुई महाराणा प्रताप जी की कूटनीति और राष्ट्रप्रेम विदेशों में भी चर्चाएँ के विषय रहती है राजपूत समाज एक ऐसा समाज यह हमारे देश में जो शुरू से दूसरे समाज के लिए नेतृत्व करता है साथ ही हमारे विराट क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष अशोक सिंह ने नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल जी से निवेदन करते हुए शहडोल ज़िले में कहीं भी एक महाराणा प्रताप चौक के साथ महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण के लिए कहा जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मैं आश्वस्त करता हूँ कि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति शहडोल शहर में में स्थापित की जाएगी साथ ही कार्यक्रम में समाज सेवियों एवं पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया साथ ही जय राजपूताना संघ की शहडोल कार्यकारिणी बलदेव सिंह चौहान प्रदेश प्रचारक जय राजपूताना संघ की मौजूदगी में गठित की गई कार्यक्रम का आभार प्रगट अभयराज सिंह जोधावत महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभाने किया

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper