भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कु. विजय शाह के मुख्यातिथि में नागोद में मनाई गई

787
Above News

नागौद
प्रदेश के वन मंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप देश के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक है। महान वीर पुरूषों की जीवनी और उनके कृतित्व का परिचय आने वाली पीढ़ियों को कराना जरूरी है ताकि नई पीढ़ी अपने देश की सास्कृतिक विरासत से सीखकर अपना भविष्य उज्जवल रख सके। प्रभारी मंत्री सोमवार को नागौद में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराज शीवेन्द्र सिंह ने की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा यतेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष कामक्षा कुमारी सिंह, बिग्रेडियर देवेन्द्र सिंह, सेवा निवृत्त प्रोफेसर धीरेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह प्रीतेन्द्र सिंह, मनीष प्रताप सिंह विनीत सिंह राजभान सिंह सहित कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एसडीएम धीरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने महाराणा प्रताप, महाराज छत्रसाल सिंह और नागौद के एडवोकेट स्व. गजेन्द्र सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का आयोजन 38 वर्षों से प्रताप समिति नागौद द्वारा किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप की जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। उन्होंने राज्यस्तर पर पहली बार बड़ी शान और धूमधाम से महाराणा प्रताप जयंती समारोह भी आयोजित कर अनेक घोषणायें भी की है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल सिंह देश की अनूठी प्रतिभायें रही है। जिन्होंने हिन्दुस्तान को मान, सम्मान और शौर्य के साथ गर्व से जीना सिखाया। आयोजकों की मॉग पर प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि नागौद के अगोल मैदान में महाराणा प्रताप की भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाये। उन्होेंने कहा कि ये प्रतिमा भावनाओं के साथ जन सहयोग से स्थापित की जाये। प्रभारी मंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिये एक लाख 38 हजार रूपये स्वयं के वेतन से देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नागौद में प्रतिमा के साथ नगर पंचायत द्वारा आडीटोरियम भी बनाने के प्रयास किये जाये। प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि प्रतिमा के अनावरण अवसर पर शास्त्रीय संगीत का बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नगर भोज भी आयोजित किया जाये। कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने अगोल मैदान का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम से करने की मॉग भी की। इस अवसर पर नागौद क्षेत्र के श्री सुरेन्द्र सिंह पूर्व व्याख्याता, विक्रम सिंह पूर्व सीसीएफ, डॉ. अतुल सिंह प्रोफेसर मेडीकल कॉलेज को प्रताप सम्मान और कथक नृत्यागंना प्रीति सिंह परिहार एवं राष्ट्रपति से पुरूस्कृत एनएसएस की छात्रा अर्चना कुशवाहा को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में आयोजक गणों ने प्रभारी मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह को साफा बांधकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह ने किया इसके पूर्व भव्य विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई जगह-जगह लोगों ने द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया आभार प्रदर्शन विनीत सिंह ने किया

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper