दिल्ली में हुए हिंदू बेटी साक्षी की हत्या को विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अनूपपुर ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर महोदय को शौप ज्ञापन

अनुपपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष राजा पटेल के नेतृत्व में लव जिहाद के विरुद्ध कठोर कानून बनाने हेतु आवेदन शौपते हुए बताया कि भारत देश में मुस्लिमों द्वारा लव जेहाद का षड्यंत्र चल रहा है । जिसके कारण आये दिन हिंदू युवतियां व महिलायें लव जेहाद का शिकार बन रही हैं। हिंदू बहन बेटियों की हत्यायें हो रही है। जिस देश की राष्ट्रपति एक महिला है उस देश की राजधानी में सरेआम साक्षी नाम की नाबालिग बालिका की नृशंस हत्या हो रही है। जिससे स्पष्ट होता है , कि देश में हिंदू महिलायें कितनी असुरक्षित हैं। महोदया जी , आपसे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल मांग करता है ,कि देश में हिंदू महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लव जेहाद के विरुद्ध कठोर कानून बनाया जाये। जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ती न हो। साथ ही हम मांग करते हैं, कि साक्षी के आरोपी को मृत्युदंड दिया जाये। साक्षी के परिवार को आर्थिक सहायता के रुप में 50 लाख रुपये एवं परिवार में एक व्यक्ति को केंद्र सरकार शासकीय सेवा में नौकरी प्रदान करे। महोदया जी ,एक महिला होने के नाते आप पर विश्वास है कि आप उक्त मांगों पर तत्काल कार्यवाही करेंगी। ज्ञापन सौंपते वक्त मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रवी पटेल रूपेश सिंह बघेल ब्लॉक अध्यक्ष अकाश पटेल नगर अध्यक्ष सतन प्रजपति अज्जू केवट गजेन्द्र सिंह पंकज पटेल रामरक्छा पटेल शुभम कोल अनूप शुक्ला जितेंद्र गौतम प्रकाश कहार शेखर कोल अभिषेक पटेल जितेंद्र गौतम कैलाश शाहू आलोक पांडे प्रतीक पटेल जयसिंग कोल हीरालाल कोल एवम शैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर ज्ञापन सोपा ज्ञापन सौंपते वक्त बुलंद नारो के साथ जय श्री राम , अंतर राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिंदाबाद ,राष्ट्रीय बजरंग दल जिंदाबाद, साक्षी के हत्यारे को फसी हो के नारो के साथ ज्ञापन सौंपा ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.