तो क्या खैरहनी प्राचार्य रमाशंकर मिश्रा गुरु के नाम पर है कलंक…..?

गुरु ने टीसी पर लाल पेन से लिखा अपनी ही छात्रा को चरित्र एवं कार्य व्यवहार उत्तम नहीं है
अखिलेश कुमार शर्मा मो. नं.7999140850
शहडोल आदिवासी जिला माना जाता है और अभी मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम विगत 1 तारीख को संपन्न हुआ जिसमें योजनाओं से हो ने वाले लाभ को बताया गया वही शहडोल जिले की मैदानी हकीकत अगर देखी जाए तो ग्रामीणांचलों में बसे गरीब तबके और आदिवासियों का जमकर शोषण हो रहा है जिले में बैठे अधिकारी तथा विभागीय कर्मचारी अपनी मन की करके अपनी जेब भर रहे हैं अधिकारी कर्मचारियों की दबंगई के कारण मासूम लाचार बेबस गरीब जनता आंसू बहा रही है । गुरु पूर्णिमा के दिन जहां गुरु का सम्मान शिष्यों द्वारा पूरे श्रद्धा भाव के साथ किया जाता है वही गुरु के पद को एक शिक्षक ने किया कलंकित अपनी ही 8वी की छात्रा की टीसी पर लाल पेन से लिख दिया चरित्र एवं कार्य व्यवहार उत्तम नहीं है छात्रा अपने गुरु के सामने रोती बिलखती रही पर पत्थर दिल कठोर गुरु का दिल नहीं पसीजा और अपनी ही छात्रा का भविष्य अंधकार में डाल दिया अब देखना यह है कि ऐसे गुरु पर शासन प्रशासन और शिक्षा विभाग क्या कार्यवाही करता है या फिर आठवीं कक्षा की छात्रा का जीवन बर्बाद होता है ।
शहडोल। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु और शिष्य के संबंध को और मजबूत करने का दिन है इस दिन गुरु अपने शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना अपने इष्ट देव से करते हुए अपने शिष्यों को आपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं जिसे पाकर शिष्य अपने गुरु का सम्मान करते हैं पर जब कोई गुरु अपने शिष्य की जिंदगी बर्बाद करता है तो उस शिष्य पर क्या गुजरती होगी आप स्वयं अंदाजा लगा सकते है ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है बुठार विकास खंड अंतर्गत रसमोहनी संकुल अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल खैरहनी का जहां के प्राचार्य रमाशंकर मिश्रा की दबंगई देखने को मिली। गुरु पूर्णिमा के दिन 8वी कक्षा उत्तीर्ण छात्रा की टिसी पर लाल पेन से लिख दिया कि चरित्र एवं कार्य व्यवहार उत्तम नहीं है और कहा कि अब जा में भी देखता हूं तु कैसे दुसरे विद्यालय में ऐडविसन कराती हैं लाचार बेबस गरीब 8वी कक्षा उत्तीर्ण छात्रा अपने गुरु के सामने रोती रही पर पत्थर दिल गुरु का दिल नहीं पसीजा और बेबस छात्रा का पुरा जिवन बर्बाद कर दिया।

यह है पुरा मामला
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु ने अपनी छात्रा का भविष्य डाल दिया अंधकार में छात्रा रोती रही पर गुरु का दिल नहीं पसीजा और बेबस लाचार छात्रा के टीसी में लाल पेन से लिख दिया चरित्र एवं कार्य व्यवहार उत्तम नहीं है जब हमारी टीम ने खबर की पड़ताल की तो मामला प्रकाश में आया छात्रा की मां श्रीमती सीता महरा ने बताया कि साहब हम अनपढ़ लोग हैं पर हम अपने बच्चों को अच्छा पढ़ाना चाहते हैं और इसीलिए स्कूल भी भेजते हैं मेरे एक लड़के का भविष्य पहले ही इनके द्वारा खराब कर दिया गया है जो आज तक किसी भी विद्यालय में एडमिशन नहीं करा पाए और अब मेरी बच्ची जो कक्षा आठवीं उत्तीर्ण कर नवमी कक्षा में गई है उसके लिए बच्ची लगातार छह 7 दिनों से
शिक्षक से टीसी की मांग कर रही थी आज मैं विद्यालय गई और विद्यालय में जाकर प्राचार्य
रमाशंकर मिश्रा शासकीय हाई स्कूल खैरहनी से निवेदन भी की मेरी बच्ची को शहडोल में पढ़ाना है तो उन्होंने कहा कि वह जहां तक पढ़े यहीं पढ़ें अभी टीसी नहीं दूंगा जिस पर मैंने कहा कि आप कुछ लोगों को टीसी दे चुके हैं सबके साथ एक भाव रखिए सबको अगर टीसी दे रहे हैं तो हमको भी दीजिए जिस पर रमाशंकर मिश्रा प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल खैरहनी ने कहा कि देखते हैं मैं घर चली गई मेरी बच्ची को बुलाकर टीसी काट कर दिया गया मेरी बच्ची ने जब उसकी टीसी पर देखा कि लिखा हुआ है कि चरित्र एवं कार्य व्यवहार उत्तम नहीं है तो रोने लगी और सर से निवेदन भी किया कि सर मेरी टीसी से यह शब्द काट दीजिए तो सर ने सीधे कहा कि मैंने तुझे कहा था कि तुझे यहीं पढ़ना है तो यहीं पढ नहीं तो ऐसी टीसी बना कर दूंगा कि कहीं भी तेरा एडमिशन नहीं होगा रोती हुई मेरी बच्ची मेरे पास घर आई और मुझसे बताया और मैंने जब देखा उसमें तो लाल पेन से कुछ लिखा हुआ है जिसे मैं नहीं पढ़ सकती मेरी बच्ची ने बताया कि इसमें क्या लिखा है जिसके बाद मैंने प्राचार्य रमाशंकर मिश्रा शासकीय हाई स्कूल खैरहनी से भी कहा तो उन्होंने सीधे कहा कि मैंने टीसी काट दिया है अब जहां पढ़ें वहां पढ़ाओ। अब साहब मैं आप मीडिया के माध्यम से जिले के मुखिया कलेक्टर मैडम से निवेदन करती हूं कि मेरे बच्ची का भविष्य अंधकार में ना जाए मैं अपनी बच्ची को पढ़ाना चाहती हूं मेरे साथ न्याय किया जाए और ऐसे शिक्षक पर कड़ी कार्यवाही की जाए जो बच्चों के भविष्य को अंधकार में डाल रहा है बच्चों के भविष्य को खराब कर रहा है ऐसे शिक्षक पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
इनका कहना है
मैं विद्यालय गई और सर से बोली कि मुझे टीसी चाहिए तो सर ने कहा टीसी नहीं मिलेगी मैंने पूछा क्यों नहीं देंगे टीसी तो सर ने कहा कि जिसको मन पड़ेगा उसको देंगे जिसको मन नहीं पड़ेगा उसको नहीं देंगे तु यहीं पढ जब दूसरे दिन मेरी मम्मी जाकर बोली और फिर मैं जब गई तो सर ने टीसी काटकर उसमें लिख दिया कि चरित्र कार्य व्यवहार खराब है मै आगे पढ़ना चाहती हूं और कलेक्टर मैडम से मांग करती हूं कि मुझे आगे पढ़ने के लिए मेरी टीसी को सुधारा जाए।
करिश्मा महारा
8वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रा खैरहनी

हां में ने लिखा है वो छात्रा मुझे भला बुरा कह रही थी मैंने टीसी के लिए मना किया था वह 1 हफ्ते से मुझसे टीसी मांग रही थी मैंने उसे कहा यही पढ़ो बाहर पढ़ने की जरूरत नहीं है कल गुरु पूर्णिमा का दिन था वह मेरे पास आई और टीसी मांगने लगी भला बुरा कहने लगी इसलिए मैंने भी लिख दिया आप ही बताइए क्या गलत किया मैंने।
रमाशंकर मिश्रा प्राचार्य
शासकीय हाई स्कूल खैरहनी
वि.खं.बुठार जिला शहडोल
शिक्षक को ऐसा नहीं करना चाहिए था आपने बताया है मामला गंभीर है लड़की को न्याय मिलेगा उसके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा मैं अभी जांच दल बनाकर जांच करवाता हूं जो भी दोषी होगा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
डी.के. निगम
विकास खंड शिक्षा अधिकारी बुठार

Subscribe to my channel
Comments are closed.