पांच हाथियों के समूह ने मचाया अनुपपुर जिले के ग्राम क्योटार में उत्पात , छुंड घुसा मोजर बेयर प्लांट में


जैतहरी से सौरभ तिवारी की रिपोर्ट
अनुपपुर:-पांच हाथियों का समूह दिनांक- 05/07/2023 दिन बुधवार को पूरे दिन पटौरा के जंगल में आराम करने के बाद शाम 5 बजे ग्राम क्योटार के कुदरा टोला में प्रवेश करते ही पहला घर मंगल केवट के कच्चे मकान में तोड़फोड़ करते हुए वहा उपस्थित अनाज को खा गए तोड़फोड़ करने के बाद हाथियों का समूह चांदपुर की तरफ चल पड़े और वहा चांदपुर और क्योटार के बीच उपस्थित जंगल में आराम करने लगे | तभी अचानक बिजली कड़कने लगी और तेज बारिश होने लगी जिससे वहां उपस्थित वन विभाग की टीम और ग्रामीण तेज बारिश के कारण आस पास उपस्थित घर में चले गए | भीड़ कम होता देख हाथियों का समूह जंगल में ही कही छिप गए शाम 7 बजे से वन विभाग की टीम हाथियों को खोजने में लगी हुई थी तभी रात को 12:45 बजे पता चलता है की हाथी क्योटार के तरफ दोबारा जाकर क्योटार गांव के कुदरा टोला में उपस्थित विजय राठौर पिता देवशरण राठौर के खप्पर वाले कच्चे मकान को गिरा देते है घर के दीवार गिराते हुए वहाँ उपस्थित समान को भी तोड़ते फोड़ते रखे अनाज को खा जाते है घर में उपस्थित सभी लोग हाथियों को देखते ही वहा से जान बचाते हुए भाग जाते है |
गुरुवार की सुबह मोजर बेयर पावर प्लांट में घुसे हाथी
दूसरे दिन गुरुवार को सुबह हाथियों का समूह ग्राम मुर्रा के पोखरी तलाब के पास पहुंचे वहा से रोड क्रास करते हुए मोजर बेयर पावर प्लांट के बाउंड्री को तोड़कर प्लांट के अंदर प्रवेश कर गए और मोजर बेयर के प्लांटेशन में उपस्थित बबूल के पेड़ को खाने लगे और दिन भर वही रहे |
वन कर्मचारी कर रहे सहयोग:-
लगातार वन विभाग की टीम सुरक्षा में लगी हुई है स्थिति को देखते हुए बाधवगढ़ नेशनल पार्क वन विभाग की टीम भी मौके पर आई हुई है | जैतहरी वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक मिश्रा परिक्षेत्र सहायको वन रक्षकों, सुरक्षा श्रमिको वा जैतहरी पुलिस स्टाफ ,वन जीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल के साथ संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पटवारी वा ग्राम वासियों के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए है | ग्रामीणों के घरों और बाड़ियो में किए गए नुकसान पर वन विभाग एवं राजस्व विभाग जैतहरी की टीम सर्वेक्षण कर नुकसानी पंचनामा तैयार कर मुआवजा भुगतान हेतु प्रकरण तैयार करने में जुटा हुआ है|
सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए फिलहाल आस पास के ग्राम वासियों को इसकी सूचना दे दी गई है |

Subscribe to my channel
Comments are closed.