भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सोहागपुर हाइवे अंडर ब्रिज के पास गड्ढे में गिरकर गाय हुई घायल, नंदी गौ सेवा ने की सेवा

564
Above News

जमुना मिश्र6260843976

शहडोल। जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर हाइवे अंडर ब्रिज के पास निर्माण कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे में गिर कर घायल हो गई। मंगलवार की शाम 4 बजे सूचना प्राप्त होते ही नंदी गौ सेवा की टीम मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों के सांथ घटों की मशक्कत के बाद गड्ढे से गाय को बाहर निकाला और इलाज किया, आपको बता दें कि नंदी गौ सेवा संस्था मूक पशुओं की सेवा में जुटा है। प्रमुख बात यह है कि संस्थान की ओर से ना तो किसी से आर्थिक सहयोग लिया जाता है और ना ही सरकारी सहायता इनको प्राप्त हो रही है,अपने सेवाभावी कार्यों के कारण संस्थान आम लोगों में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper