भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शराब ठेकेदार व आबकारी विभाग के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल अनुपपुर ने सौंपा ज्ञापन

720
Above News

शराब ठेकेदार एवम अवकारी विभाग द्वारा लगातार नियमो का उलंघन एवम नबालिको को शराब बेचने पर शराब व्यापारी पर मुक़दमा किए जाने के संबंध में राष्ट्रीय बजरंग दल हुआ नाराज।


अनुपपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल अनुपपुर के जिला अध्यक्ष राजा राम पटेल के नेतृत्व में संगठन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ओर मांग की है अनूपपुर जिले में संचालित अमरकंटक चोक वाइन शॉप द्वारा हाल ही में 4 दिन पूर्व नाबालिक को शराब बेचने की वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हुई है जिसमे कई न्यूज चैनल के मध्यम से खबर को प्रकाशित किया गया है लेकिन आबकारी विभाग के साठगांठ से शराब व्यापारी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है जब की नाबालिक को शराब बेचना एक गैरकानूनी अपराध है जिस पर संबंधित ठेकेदार पर किसोर न्याय ( बालको की देखरेख एवम संरक्षण) अधिनियम 2016 के नियम 57 के तहत मुक़दमा कायम हो तभी जाके शराब व्यापारियों में लगाम लगेगी ।
इसी प्रकार अनूपपुर जिले के देवहरा वाइनशॉप में दिनांक 6/08/23 को नाबालिक को शराब देते वीडियो वायरल हु़वा है जिसपर उचित दंडनात्म कार्यवाही करते हुए मुक़दमा कायम किया जाए
यह की अनूपपुर जिले के शराब व्यापारियों द्वारा बाहर से पराधियो को शराब वितरण के कार्य में संलिप्त किया गया है जिनका कोई नोकर नाम आबकारी विभाग द्वारा जारी नही किया गया है सभी अवैध रूप से शराब व्यापार में संलिप्त है । शराब ठेकदार द्वारा जगह जगह ग्राम एवम कस्बे में ग्रामीणों के माध्यम से अवैध शराब का व्यापार किया जा रहा है जिस पर आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है । यह की अनूपपुर जिले के स्टेशन चोक के पास संचालित वाइन शॉप जो को हिंदुओ के देवी देवता भगवान शिव जी के मन्दिर से महज 10 मीटर को दूरी पे संचालित हैं। एवम अवादी भरा जिले का मुख्य बाजार है सुप्रीम कोर्ट के नियम अनुसार मन्दिर से 75 मीटर की दूरी के अंदर कोई भी वाइन शॉप संचालित नही होगी। जो आबकारी विभाग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए करोड़ों हिंदूदो की आस्था के साथ खिलवाड़ हैं । अतः जल्द से जल्द मन्दिर के पास से शराब दुकान हटाने की कृपा हो ।
यह की शराब के ठेकेदार द्वारा एमआरपी के अत्यधिक रेट्स में शराब का विक्रय किया जाता है ।अतः श्री मान जी से निवेदन है की उक्त सभी विषयो पर तत्काल उचित कार्यवाही करते हुए शराब ठेकेदार पर मुकदमा कायम किए जाने की कृपा हो । मुक़दमा कायम न किए जाने की दसा में राष्ट्रीय बजरंग दल उग्र आंदोलन एवम चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जवाबदारी सासन और प्रसासन की होगी । उक्त विषय में ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper