शहडोल बुढ़ार मार्ग नेशनल हाईवे 43 में नंदी गौसेवा संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा आवारा मवेशियों को लगाया गया रेडियम बेल्ट

जमुना मिश्रा………
शहडोल/शहडोल जिला मुख्यालय में स्थित शहडोल बुढ़ार मार्ग नेशनल हाईवे 43 में नंदी गौसेवा संस्था के सदस्यों के द्वारा आवारा मवेशियों को को चना गुड़ खिला कर रेडियम बेल्ट लगाया गया है संस्था के एक पदाधिकारी के द्वारा सोमवार की शाम 8 बजे करीब जानकरी दी गई है कि उनकी संस्था लगातार मुख मवेशियों की सेवा में लगतार जुटा हुआ है और इसी क्रम में शहडोल बुढ़ार मार्ग नेशनल हाईवे 43 में संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा आवारा मवेशियों को चना एवं गुड़ खिला कर 100 मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाया गया है जिससे मवेशियों का एक्सीडेंट न हो सके। आपको हम बता दें कि संस्था के इस कार्य का हर तरफ सराहनीय जो रही है इसके साथ ही इस सरहानीय कार्य मे सांझी रसोई के सेवादार प्रकाश तिवारी, वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद सिल्लू रजक, अंतु गुप्ता,किशन यादव,माला राठौड़,जय सोनी,विकास जोतवानी,अतीश चौबे का सरहानीय भूमिका रही।


Subscribe to my channel
Comments are closed.