भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थाना जसो को मिली बड़ी सफलता
भटवा रहिकवारा हत्याकांड के फरार दस-दस हजार रुपये के ईनामी 04 आरोपी गिरप्तार

345
Above News

पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी. महोदय नागौद के मार्गदर्शन में थाना जसो पुलिस की कार्यवाही

सतना ।घटना का विरण – वर्ष 2022 दिनांक 05/10/22 दिन बुधवार दशहरा को फोन से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बरहाई मोड पर रहिकवारा में पुरानी रंजिस के चलते दिप्पू सिंह, संजीव सिंह, अनुज सिंह, गुल्ली सिंह, पुस्पेंद्र सिंह व अन्य एवं अमर सिंह, राजन सिंह ,अतुल सिंह व अन्य लोगों के बीच लाठी, डण्डा, कुल्हाड़ी के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करने से अमर सिंह पिता स्व. उदय भान सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी भटवा रहिकवारा की मृत्यु हो गई थी जिसकी देहाती नालसी लेख कर प्रथक से अप.क्र.197/22 धारा 302,307,147,148,149,294,323,324,506 भादवि की रिपोर्ट दर्ज कर मामले के आरोपी दिप्पू सिंह,गुल्ली सिंह,संजीव सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह ,अनुज सिंह ,नर्मदा सिंह,भूपेंद्र सिंह ,विक्रम सिंह एवम कौशलेद्र सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था तथा मामले में फरार आरोपी नेता गुप्ता,अज्जू गुप्ता,अंकित गुप्ता ,पुष्पेन्द्र गुप्ता घटना दिनांक 05/10/22 से फरार थे जो गिरफ्तारी से बचने के लुक छिप रहे थे जिनकों लगातार मुखबिर लगाकर एंव आसपास पता तलास कर गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रसास किये जा रहे थे आज दिनांक 11/08/23 को आरोपियों के रहिकवारा में छुपे होने की सूचना प्राप्त होने पर बताये गये स्थान पर दबिस देकर मामले के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त लाठी डंडा जप्त किया गया है एंव आरोपियों को माननीय न्यायायलय पेश किया गया है जहां से आरोपियों को माननीय न्यायलय द्वारा जेल वारंट पर जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम – 1.ईश्वर उर्फ नेता गुप्ता पिता राजाराम गुप्ता उम्र 52 साल नि. रहिकवारा थाना नागौद

  1. पुष्पेन्द्र गुप्ता पिता ओमकार गुप्ता उम्र 35 साल नि. रहिकवारार थाना नागौद जिला सतना ।
  2. पंकज उर्फ अज्जू गुप्ता पिता ओमकार गुप्ता उम्र 23 साल निवासी रहिकवारा थाना नागौद,जिला सतना
  3. सौरभ उर्फ अंकित गुप्ता पिता नेता उर्फ ईश्वरचंद गुप्ता उम्र 20 साल निवासी रहिकवारा थाना नागौद जिला सतना ।
    जप्त आलाजरर – हत्या में प्रयुक्त डंडे
    सराहनीय भूमिका – उनि. के.एन मिश्रा,सउनि प्रहलाद कुशवाहा,प्रआर अखिलेश्वर सिंह,संजय सिंह आरक्षक श्रवण शर्मा ,अजय विश्वकर्मा ,सतीष पटेल ,पुष्पेन्द्र नट ,राहुल द्विवेदी, सैनिक अशोक तिवारी की सराहनीय भूमिका रही ।
खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper