अंतरराज्यीय अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे दो सौ दिन में पैसा डबल करने के नाम पर हजारों करोड़ का किया ठगी

सुनील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 08319574440
शहडोल टुडे समाचार पत्र के सौजन्य से बेबाक शक्ति न्यूज में :- अंतरराज्यीय ठग माफिया आशीष रजक चढ़ा पुलिस के हत्थे , सोहागपुर पुलिस ने उमरिया से गिरफ्तार कर लिया है , आशीष रजक ने पूंछतांछ में बताया की टेन बिलियन के नाम से एक कंपनी बनाये थे जिसमें आशीष रजक , पत्नी लष्मी रजक , कमल उर्फ कमलेश मौर्य एवम पुष्पेंद्र पटेल पार्टनर है , इसमें हम लोग ,लोंगो को आसानी से बेवकूफ बनाकर अपने खाते में पैसे डलवाते थे ,और कुछ दिन तक उनके खाते में 1 से 2 प्रतिशत पैसे डालते थे , वह ब्यक्ति भी अपने दोस्तों से बतलाता और हमसे मिलवाता था , और उसे भी हम लोग बड़े शातिराना दिमाग से अपने झांसे में लेकर पैसे अपने खाते में ,पैसे डबल करने के नाम से डलवाते थे । इसीतरह हर राज्य में हम लोंगो ने अपना ठग कारोबार बड़े पैमाने पर करके हजारों करोड़ रुपये का ठगी किया है ।
*होटल विजन महल में सेमिनार कर अवाम को गुमराह कर जबलपुर संभाग , सतना और शहडोल संभाग में दो सौ दिन में पैसे डबल करने के नाम पर लगभग चार सौ करोड़ का किया धोखाधड़ी , सोहागपुर पुलिस ने कई धाराओं में न्यायालय के समक्ष अंतरराज्यीय ठग आशीष रजक को ले गई जहाँ से उसे शहडोल जेल भेज दिया गया* ।
दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर:-
पुष्पेंद्र पटेल और कमल उर्फ कमलेश मौर्य फरार है , पुलिस के बताए अनुसार इनका मोबाइल बन्द है , लोकेशन ट्रेस न होने की वजह से अभी पकड़ से बाहर है उन्हें नई टेक्नोलॉजी से पकड़ा जायेगा और जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे ये दोनों आरोपी ।
क्रिप्टो करेंसी ,बिट क्वाइन में लगाकर करते थे पैसे डबल
आशीष रजक ने पूँछतांछ में पुलिस को बतलाया की क्रिप्टो करेंसी और बिट क्वाइन में पैसा लगाकर डबल करते है , ये विदेशी फंड है , भारत मे वैन है और अवाम के समझ से परे है इसलिए हम लोग अवाम को आसानी से ठग लेते थे और बयनेंस एक सॉफ्टवेयर है इसके माध्यम से पैसे को डॉलर के रूप में लेन देन कर डबल करते थे
राजस्थान भीलवाड़ा के भीमगंज थाने में है एफआईआर दर्ज:-
आशीष रजक पिता सुरेश प्रसाद रजक , लक्ष्मी देवी रजक पति आशीष रजक दोनों निवासी वार्ड नं 6 ,चौकी मोहल्ला ,टेंट हाउस ग्राम पिपरिया जिला उमरिया , कमल उर्फ कमलेश मौर्य पिता बिहारीलाल मौर्य निवासी वार्ड नं 14 विद्यालय के पास ग्राम बलोड़ी पोस्ट आमडीह बलोदी जिला शहडोल एवम पुष्पेंद्र सिंह पटेल पिता गणेश प्रशाद पटेल निवासी पुष्पगिरी अपार्टमेंट ,लालबहादुर शास्त्री बर्ड मुरब , मुरबारा कटनी इनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 406 , 420 , 384 , 120 B एफआईआर नम्बर 0238 दिनांक 07- 07 – 2023 को भीलवाड़ा के भीमगंज थाने में दर्ज है ।
*अब जल्द ही राजिस्थान पुलिस लेगी रिमांड*
भीलवाड़ा थाने में पदस्थ जनकलाल शर्मा से मोबाइल से बातचीत में बताया गया कि चारों आरोपियों को पुलिस तलास रही थी , सुराग न मिलने के कारण गिरफ्त से बाहर थे अब जानकारी मिल चुकी है कि आशीष रजक शहडोल जेल में निरुद्ध है तो उसे रिमांड पर लाया जाएगा भीमगंज थाना ।
*आशीष रजक के पत्नी लक्ष्मी रजक को भी जाना पड़ेगा जेल*
अंतरराज्यीय ठग की पत्नी लक्ष्मी रजक के नाम से भी भीलवाड़ा के भीमगंज थाने में एफआईआर दर्ज है इसलिए लक्ष्मी को भी जाना पड़ेगा जेल ।
*आशीष रजक के पास है अरबों की बेनामी संपत्ति*
सूत्रों की माने तो तो आशीष रजक के पास कटनी ,जबलपुर , बैंगलोर ,दिल्ली में फ्लैट ,मर्सडीज़ कार व अन्य प्रोपर्टी है जिसे पुलिस मम्पत्ति कर नियम के अंतर्गत कुर्क करेगी ।
*सतना और बेउहारी में भी आशीष रजक , लक्ष्मी , पुष्पेंद्र और कमलेश के विरुद्ध हो सकता है एफआईआर* प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना और बेउहारी के लोग भी इनके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट करने वाले है , आज स्वतंत्रता दिवस होने के कारण एफआईआर दर्ज नही हो सकी है , कल होगी इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.