ईडी रेड में मिले करोड़ों के जेवरात, 30 लाख नगद समेत करोड़ों के प्रॉपर्टी के दस्तावेज, योगेंद्र से शनिवार को होगी पूछताछ

बीएस न्यूज से अशोक कुमार झा की रिपोर्ट
शराब घोटाले मामले में झारखंड में ईडी की रेड करीब दस घंटे से अधिक चली है. इस छापेमारी में करोड़ों के जेवरात और करीब 30 लाख रुपये नगद बरामद किए गए है.
रांची:-शराब घोटाले मामले में झारखंड में ईडी की रेड करीब दस घंटे से अधिक चली है. इस छापेमारी में करोड़ों के जेवरात और करीब 30 लाख रुपये नगद बरामद किए गए है. साथ ही करोड़ों रुपये निवेश से जुड़े दस्तावेज ईडी ने बरामद किया है. इस छापेमारी के बाद योगेंद्र तिवारी को शनिवार को ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है. इस पूछताछ के बाद ईडी आगे की कार्रवाई कर सकती है. कई ठिकानों पर अभी भी छापेमारी जारी है. बता दे कि शराब घोटाले में ईडी ने झारखंड के 32 ठिकानों पर एक साथ दबिश बनाया है, इसमें सूबे के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव के ठिकानों समेत शराब घोटाले से जुड़े लोगों के दुमका, रांची, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा और गिरीडीह ठिकानों पर छापमेरी की गई.
J

Subscribe to my channel
Comments are closed.