भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी किए 55.50 लाख रुपये

287
Above News

(प्रकाश चन्द शर्मा ) मंडी / हिमाचल प्रदेश । सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से 55.50 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह राशि मंडी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और पुनर्वास कार्यों पर खर्च होगी ।। सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने मंडी दौरे के दौरान की गई घोषणाओ को पूरा करते हुए सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने और पुनर्वास कार्यों के लिए यह राशि जारी की है। बता दें सांसद प्रतिभा सिंह ने कुछ दिन पूर्व मण्डी संसदीय क्षेत्र मे अपने दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और गाँव-गाँव जा कर लोगों की समस्याओं को सुना था। आज यहां से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि आपदा कि इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है। बाढ़ से नुकसान का दायरा अधिक होने के कारण उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आपदा प्रभावितों को तुरंत सहायता देने के कहा है। सरकार का प्रशासनिक अमला भी प्रभावितों के घर पर जाकर उनकी लगतार मदद कर रहा हैं उन्होंने अपनी सांसद निधि जारी कर दी है ताकि पुनर्वास कार्यों में और तेजी लाई जा सके ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper