भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

फैडरेशन ऑफ़ झारखंड और चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की जूम मीटिंग संपन्न

240
Above News

गोड्डा:-फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा एक जूम मीटिंग संथाल परगना क्षेत्र के लिए आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी उपस्थित थे।फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर जी अपने सभी जिला चैंबर के अध्यक्ष व सचिव का परिचय विधायक जी से कराया। संथाल परगना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम गाड़ियां ने विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष का जोर दार स्वागत किया।
संताल परगना से संबंधित व्यवसायीयों की समस्या को सभी जिला अध्यक्ष और सचिव ने रखी।पाकुड़ जिला के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सचिव संजीव कुमार खत्री के द्वारा वर्तमान में पाकुड़ की रेल समस्याओं एवं बिजली की समस्या को प्रमुखता से रखा और इसका शीघ्र निदान करने का अनुरोध किया।
देवघर के चेंबर ने औधोगिक क्षेत्र की समस्याओं से फैडरेशन के अध्यक्ष को अवगत करवाया।
सभी जिला के चेंबर अध्यक्षों / सचिवों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,रांची एवं डॉक्टर इरफान अंसारी जी को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। मौके पर फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री ,उपाध्याय अदित्य मलहोत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, सह-सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, जामताड़ा चेम्बर से संजय अग्रवाल, साहिबगंज चेम्बर से चेतन भरतिया, दुमका चेम्बर से मुश्ताक अली, देवघर चेम्बर से प्रदीप बजला, गजेंद्र केसरी, पंकज पंडित, रवि केसरी, पाकुड़ चैंबर से निर्मल जैन ,संजीव कुमार खत्री तारकेश्वर सिंह ,गोड्डा चेंबर से प्रितम गाडिया आदी सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper