कन्नौज ने आप ने किया प्रदर्शन:CAG रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा, घोटालों की जांच करवाने की मांग
कन्नौज में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

बीएस न्यूज से ऋषि जैन की रिपोर्ट
कनौज:-कन्नौज में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर घोटाले करने के आरोप लगाए। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए घोटालों की जांच कराने की मांग की है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत यादव की अगुवाई में मोहम्मद फैसल, मोहम्मद हसन, मोहम्मद इस्लाम, तौहीद और मोहम्मद अनस समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आप नेताओं ने सरकार पर घोटाले करने के आरोप लगाए। पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रकांत यादव ने कहा कि CAG रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण से लेकर आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किए जा रहे निर्माण में भारी हेराफेरी की बात उजागर हुई है। इस रिपोर्ट में स्पष्ट है कि देश की जनता के पैसों का खुला भ्रष्टाचार हुआ है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसी प्रकार की जांच दोषियों पर कार्रवाई की बात नहीं की जा रही।
कन्नौज ने आप ने किया प्रदर्शन:CAG रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा, घोटालों की जांच करवाने की मांग
कन्नौज में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। –
कन्नौज में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर घोटाले करने के आरोप लगाए। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए घोटालों की जांच कराने की मांग की है।
गुरुवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत यादव की अगुवाई में मोहम्मद फैसल, मोहम्मद हसन, मोहम्मद इस्लाम, तौहीद और मोहम्मद अनस समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आप नेताओं ने सरकार पर घोटाले करने के आरोप लगाए।
पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रकांत यादव ने कहा कि CAG रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण से लेकर आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किए जा रहे निर्माण में भारी हेराफेरी की बात उजागर हुई है। इस रिपोर्ट में स्पष्ट है कि देश की जनता के पैसों का खुला भ्रष्टाचार हुआ है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसी प्रकार की जांच दोषियों पर कार्रवाई की बात नहीं की जा रही।
डीएम को सौंपा ज्ञापन
इससे ये साफ होता है कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। CAG रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम सुभ्रान्त कुमार शुक्ला को सौंपा।इन बिंदुओं पर जांच कराने की मांग रखी
आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने द्वारका एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट, भारत माता प्रोजेक्ट, 3 फोन नम्बरो पर 10 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने, NHAI द्वारा टोल नियमों का उल्लंघन करने और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को बिना टेंडर ठेका देकर 19 करोड़ 73 के घोटाले की जांच करवाने की राष्ट्रपति से मांग की है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.