भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

करोड़ों खर्च कर बना एकमात्र पार्क, जर्जर सड़क के कारण लगातार हो रहे हादसे

229
Above News

कन्नौज से बेबाक सक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्ट :
स्थानीय बताते हैं कि यह जिले का एकमात्र पार्क है पूरे जिले में ऐसा एक भी पार्क नहीं है लेकिन इस पार्क का जो मार्ग है वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. ऐसे में यहां पर लोग अब कम आ रहे हैं.। कन्नौज. लोहिया पार्क नाम से प्रसिद्ध कन्नौज का एकमात्र पार्क है. यहां पर बच्चों के खेलने और सैर करने जैसी तमाम चीजें बनी हुई है. पार्क बहुत ही खूबसूरत है. इस पार्क का निर्माण काम 2015 में सपा सरकार में हुआ था. जिसमें करोड़ों रुपए का बजट भी खर्च हुआ था. लेकिन यह पार्क भी अव्यवस्था की भेंट चढ़ता जा रहा है. पार्क जाने वाला रास्ता पूरी तरह से जर्जर हो गया है. ऐसे में यहां से निकलने वाले लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. बारिश में यहां पर पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है.। लोहिया पार्क पहले मानपुर के ग्रामीण क्षेत्र में आता था, लेकिन बीते 1 साल पूर्व इस क्षेत्र को नगर पालिका ने अपने अधीन कर लिया है. अब यह पार्क शहरी क्षेत्र में आ गया है. जिसके बाद अब इस पार्क पर विशेष ध्यान दिया जाना था, लेकिन ऐसा कुछ होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. यहां पर आने वाले जाने वाले लोगों का कहना है कि जिले का एकमात्र ऐसा पार्क है जिसमें लोग आते हैं. लेकिन इस पार्क में वैसी कोई सुविधा नहीं है जो पार्क के लिए होनी चाहिए, बच्चों के खेलने के लिए भी तो थोड़ी बहुत चीज हैं.।
सड़क जर्जर, लोग परेशान। स्थानीय बताते हैं कि यह जिले का एकमात्र पार्क है पूरे जिले में ऐसा एक भी पार्क नहीं है. लेकिन इस पार्क का मार्ग है पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. यहां पर लोग अब कम आ रहे हैं क्योंकि यहां पर बारिश के दौरान पूरा जलभराव हो जाता है. जिस कारण मोटर साइकिल, साइकिल स्लिप हो जाते हैं. ई रिक्शा वाले भी जैसे-तैसे बच बचाकर यहां से निकलते हैं कई बार तो हादसों के चलते लोगों को यहां पर चोट भी लग जाती है. पार्क में भी पानी पीने जैसी कई समस्याएं हैं लेकिन इन सब को देखने वाला कोई भी नहीं.

क्या बोले अधिकारी
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि यह लोहिया पार्क अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में है. जिस कारण इसके मार्ग और इस पार्क के विकास में हमारा कोई भी रोल नहीं रहेगा. वहीं जब इस मामले में डी एच ओ जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मानपुर गांव अब नगर पालिका में आ गया है तो यह पार्क कैसे छूट गया यह अजब सी चीज है. अभी भी समझ से बाहर है कि कैसे यह पार्क छूट गया हम लोग हर तरह से प्रयासरत हैं कि इस पार्क को बेहतर बनाया जाए जो कन्नौज के मानचित्र पर अलग से चमके.

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper