भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बंदूक की नोंक पर शारीरिक संबंध बनाने को कहता है

214
Above News

16 साल की लड़की की 52 साल के अधेड़ से करा दी शादी, लड़की भागकर पहुंची SSP दफ्तर

झारखंड स्टेट हेड ओम् कार क्षा की रिपोर्ट:-

भागलपुर। पिता ने कर्ज चुकाने के लिए 16 साल की बेटी को 52 साल के अघेड़ के हाथों बेच दिया। वो अधेड़ युवती के साथ ज्यादती करता है, जबरन संबंध बनाता है और नहीं मानने पर गोली मारने की धमकी देता है। रौंगटे खड़े कर देने वाली ये कहानी दुमका की एक बेटी की है, जो किसी तरह भागकर भागलपुर अपनी दीदी के पास पहुंची और आपबीती बतायी। जिसके बाद भागलपुर में लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है।
लड़की के मुताबिक उसके पिता ने अपना कर्ज चुकाने के लिए 28 जुलाई को 52 साल के अधेड़ सुनील हेंब्रम के साथ उसकी शादी करा दी। अब वो व्यक्ति उसके साथ हैवानियत करता है। ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करते हैं। पति पर हथियार के बल पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। वहीं विरोध करने पर मारपीट भी करता था।

लड़की ने अपनी बड़ी बहन के साथ पिता और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वो भागलपुर में SSP कार्यालय पहुंची। SSP आनंद कुमार ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। आनंद कुमार ने कहा कि यहां की पुलिस जीरो FIR दर्ज कर झारखंड पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजेगी।

पीड़िता 17 अगस्त को वो अपने ससुराल झारखंड के दुमका जिले से भागकर मायके गोड्डा जिले के तारडीहा पहुंची। मायके में भी उसकी किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद नाबालिग 21 अगस्त को अपनी बड़ी बहन के पास भागलपुर पहुंची। पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा कि मेरी बहन किसी तरह ससुराल से भागकर भागलपुर पहुंची है। वह आत्महत्या करने की बात कह रही थी। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। पति जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने को कहता है । विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
इधर लड़की का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला, तो वो आत्महत्या कर लेगी। पीड़िता ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह आत्महत्या का जिम्मेदार अपने पिता और ससुरालवाले को बता रही है। वीडियो में वह कह रही है कि उसे हर समय इस बात का डर सता रहा है कि उसका पति कभी भी आकर उसे जबरन अपने साथ लेकर चला जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper