भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महावीरी अखाड़े उपद्रव मामले में पुलिस ने दर्ज की सात प्राथमिकी, 472 नामजद और 1600 अज्ञात को अभियुक्त बनाया। नगर में सामान्य हुआ जनजीवन

318
Above News

बगहा से बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट

बगहा। पुलिस ने नाग पंचमी के अवसर पर महावीर अखाड़ा उपद्रव मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सात प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें दोनों पक्षों के 472 लोगों को नामजद और 1600 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें 52 लोगों को जेल भेजा गया है और 6 को जेल भेजने की अग्रिम करवाई की जा रही है। गुरुवार को एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी।
ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष नागपंचमी के अवसर पर महावीरी अखाड़े का जुलूस निकाला जाता है जो इस बार भी निकाला जा रहा था इसी दौरान माहौल खराब हो गया और झड़प की स्थिती बन गई जिसमें एक पत्रकार समेत आठ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इसके बाद नगर में तनाव की स्थिती बन गई जिसके कारण इंटरनेट सेवा भी बंद करनी पड़ी थी। स्थिती को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो दिनों में ही शांति व्यवस्था बहाल कर दिया है। 24 तारीख से इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है और धीरे धीरे जनजीवन सामान्य हो रहा है। 24 अगस्त को सभी दुकानें और बजार सामान्य रूप से खुले रहे और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper