भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दीपक पटेल पटबारी कोटमा के साथ मारपीट करने वाले आरोपीयों को अभी तक नहीं पकड़ पाई सोहागपुर पुलिस….?

575
Above News

मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने सोहागपुर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.:- 7999140850

शहडोल । मामला सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम कोटमा का है जहां पर 23 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान शासकीय कार्य की उपस्थिति में कोटमा के ग्रामीण रामू ढीमर, रामचरण ढीमर,राम भरोसे ढीमर, एवं लवकुश जायसवाल द्वारा दीपक पटेल पटवारी पo ह o कोटमा – 73 के साथ पुलिस की उपस्थिति में गाली गलौज एवं मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।जिसके बाद उसी दिन पटवारी द्वारा एफआईआर थाने में दर्ज कराई जाती है।और पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया जाता है।इस पूरे प्रकरण में 25 अगस्त को मध्य प्रदेश पटवारी संघ तहसील इकाई सोहागपुर द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

अभी तक नहीं हुई आरोपियों के विरुद्ध कोई भी संतोषजनक कार्रवाई

उक्त ज्ञापन में बताया गया कि अपराध पंजीबद्ध करने के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध कोई भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है और आने वाले समय में आरोपियों द्वारा अपनी घटना को अंजाम दिया जा सकता है जिसके चलते तहसील सोहागपुर के समस्त पटवारी डरे वह सहमे हुए हैं।एवं इस कारण से सोहागपुर तहसील के समस्त पटवारी अपना बस्ता जमा कर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल में जा रहे हैं।और जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।अब देखना यह होगा कि चारों आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper