दबंगों ने की मारपीट मामला हुआ दर्ज

कौशाम्बी।सैनी थाना क्षेत्र के मधवामई गांव में गुरुवार शाम दबंगों ने मां-बेटे को पीटते हुए लहुलुहान कर दिया। खेत में मवेशी जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पीड़ित की तहरीर पर आरोपित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मधवामई निवासी राम सजीवन ने बताया कि पड़ोसी जुरई से उसके परिवार की रंजिश चल रही है। गुरुवार की शाम खेत में भैंस चराने को लेकर आरोपित ने परिजनों के साथ मिल पत्नी सजनी व बेटे सोनू को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को पुलिस ने अगला पीड़ित राम सजीवन की तहरीर पर आरोपित जुरई, गुलजार, हीरा, सुरेखा समेत दस लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा की एफआईआर दर्ज कर ली है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.