कन्नौज में पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला पैदल मार्च,शिक्षकों-कर्मचारियों ने सांसद सुब्रत पाठक के नाम सौंपा ज्ञापन

बोले-नई पेंशन स्कीम के दिखने लगे दुष्परिणाम
कन्नौज बेबाक शक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्ट
कन्नौज। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर :अटेवा-पेंशन बचाओ मंच ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के लोगों ने सांसद के नाम सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रविवार को संगठन जिलाध्यक्ष प्रवीण पाठक की अगुवाई में प्रदर्शन किया। दोपहर में शिक्षक और कर्मचारी तिर्वा क्रासिंग पर ट्रैफिक बूथ के नजदीक एकत्र हुए। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के कार्यालय की ओर निकल दिए।
कन्नौज में पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला पैदल मार्च:शिक्षकों-कर्मचारियों ने सांसद सुब्रत पाठक के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले-नई पेंशन स्कीम के दिखने लगे दुष्परिणाम।
:कन्नौज में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर :अटेवा-पेंशन बचाओ मंच ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के लोगों ने सांसद के नाम सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा।
अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रविवार को संगठन जिलाध्यक्ष प्रवीण पाठक की अगुवाई में प्रदर्शन किया। दोपहर में शिक्षक और कर्मचारी तिर्वा क्रासिंग पर ट्रैफिक बूथ के नजदीक एकत्र हुए। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के कार्यालय की ओर निकल दिए।
परिवार के भरण-पोषण में आ रहीं परेशानियां
पुरानी पेंशन समाप्त करने के फैसले को शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ धोखा बताया। जिलाध्यक्ष प्रवीण पाठक ने कहा कि नई पेंशन स्कीम के तहत शिक्षकों और कर्मचारियों को 1200, 1800, 3500 और 4000 रुपए तक पेंशन मिल रही है। जिस कारण रिटायरमेंट के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण-पोषण में परेशानियां आ रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इतनी कम पेंशन से न शिक्षक अपना इलाज करवा सकते और न ही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते। पुरानी पेंशन शिक्षकों और कमर्चारियों के साथ धोखा है। यदि पुरानी पेंशन बहाल न की गई तो संगठन के लोग विधानसभा घेरने पर विवश होंगे। आंदोलित कर्मियों ने तिर्वा क्रासिंग चौराहे से लेकर सांसद सुब्रत पाठक के कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर रजनीश कुमार, देवेंद्र कुमार, किशोर कुमार, लक्ष्मीकांत, राशिद सिद्दीकी, अमित बिसरिया, पंकज भदौरिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.