भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ओवरलोडिंग की तो भरना पड़ेगा का जुर्माना

225
Above News

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द)- :मणिमहेश यात्रा के दौरान यदि किसी टैक्सी या बस चालक ने ओवरलोडिंग की तो उसे 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान पुलिस ओवरलोडिंग करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी। इतना ही नहीं, भरमौर प्रशासन की ओर से भी टैक्सी और बस संचालकों को ओवरलोडिंग नहीं करने की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भी वाहन चालक सड़क पर ओवरलोडिंग करता हुआ पाया जाता है उसे किसी भी सूरत में न छोड़ें। नए यातायात नियमों के मुताबिक उस वाहन का चालान काटा जाए। ऐसे में ओवरलोडिंग का चालान कटने पर वाहन मालिक को 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। पहाड़ों पर जिस प्रकार से वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं उसे देखते हुए इस बार मणिमहेश यात्रा पर पुलिस और प्रशासन अपनी पूरी निगरानी बनाकर रखे हुए है।

बाहरी राज्यों, जिलाें और लोकल टैक्सियों और बसों में ओवरलोडिंग की नियमित रूप से जांच की जाएगी। इसके लिए पुलिस की टीमें सड़क पर जगह-जगह तैनात रहेंगी। मणिमहेश यात्रा के दौरान हर वर्ष कोई न कोई दुर्घटना होती है। इसमें अधिकतर ओवरलोडिंग के कारण होती हैं।

ऐसे में इस बार कोई भी वाहन अपनी क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर नहीं ले जा सकेगा। चंबा से भरमौर और भरमौर से हड़सर तक पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान ओवरलोडिंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper