भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लाखों की लूट,भागने के दौरान एक अपराधी नहर में कूदा,डूबने से मौत,एक अपराधी गिरफ्तार….

213
Above News

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले में महागामा बाजार के केसरी मोहल्ला स्थित सोना-चांदी की दुकान में दोपहर करीब एक बजे आधा दर्जन नकाबपोश व हेलमेट पहने अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लाखों के जेवरात लूट लिए।बताया जाता है कि अपराधियों ने दुकान में मौजूद व्यवसायी अजय जायसवाल को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने व्यवसायी के एक अन्य पुत्र संजय जायसवाल को बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया।वहीं एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया गया है।इधर, मेहरमा थाना के भुस्का गांव के पास भाग रहे अपराधियों का पीछा कर रही पुलिस व ग्रामीणों के भय से एक अज्ञात अपराधी ने पास के नहर में कूद गया।जिससे उसकी मौत हो गई है।

जेवर दुकान में लूटपाट कर भागने के क्रम में डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए दुकान के बाहर दो राउंड फायरिंग कर लूटे हुए जेवरात को बैग और झोले में भरकर बाइक से फरार हो गए।दुकानदार अजय जायसवाल ने बताया कि अपराधियों ने हेलमेट, नकाब, मास्क व बरसाती कोट पहनकर दुकान में प्रवेश किया था। हथियार के बल पर दुकान में मौजूद सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के हल्ला मचाने के बाद अपराधी फायरिंग कर फरार हो गए।उसके बाद लोगों ने अपराधियों का पीछा करना शुरू किया जिससे एक अपराधी दबोचा गया है।दूसरा नहर में कूद गया था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper