दबंगों द्वारा जबरन जमीन घेराबंदी को लेकर पीड़ित युवक न्याय की गुहार लगाने पहुंचे डीआईजी कार्यालय

रिपोर्ट– ओंकार झा भागलपुर
भागलपुर,बिहार सरकार की स्थिति आज के समय में इस कदर जंगल राज की ओर जा रही है जहां दबंग का खौफ लोगों पर सर चढ़कर बोल रहा है, आय दिन खून खराबा डकैती जमीन विवाद बढ़ता ही जा रहा है ,एक तरफ जहां प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं वहीं अपराधी को शायद प्रशासन का जरा भी डर नहीं, सबसे ज्यादा विवाद अगर अभी आ रहा है तो वह है जमीनी विवाद, ताजा मामला भागलपुर के इंग्लिश चिचरोन का है जहां इस गांव के पीड़ित राजीव रंजन ने कहां की हमारे गांव के दबंगों ने हमारी ही जमीन जो मैंने 20 साल पहले खरीदी थी उसपर जबरन कब्जा कर लिया है और कुछ गुंडो की सहायता से बाउंड्री भी कर रहे हैं इसको लेकर मैं आज डीआईजी ऑफिस पहुंचा हूं साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक को भी यह जानकारी दिया हूं हमें उम्मीद है प्रशासन जरूर हमारी सहायता करेगी और ऐसे दबंग पर नकेल कसेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.