सावन मेले में महिलाओं और बच्चों ने मचाया धमाल

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज़ संबाददाता ऋषि जैन :सावन मेले में महिलाओं और बच्चों ने मचाया धमाल:बाथम वैश्य सभा ने कराया मेले का आयोजन, मेहंदी, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई ।
:कन्नौज के कुंज बिहारी धर्मशाला में बाथम-वैश्य सभा की ओर से सावन मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि बच्चियों के बीच कई प्रतियोगिताएं कराईं गईं। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।
:सावन मेले में महिलाओं और बच्चों ने मचाया धमाल:बाथम वैश्य सभा ने कराया मेले का आयोजन, मेहंदी, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई ।
:कन्नौज के कुंज बिहारी धर्मशाला में बाथम-वैश्य सभा की ओर से सावन मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि बच्चियों के बीच कई प्रतियोगिताएं कराईं गईं। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।
“सावन मेला” कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए विचार प्रतियोगिता, मेहंदी, रंगोली, फैंसी ड्रेस व नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान फैंसी ड्रेस और नृत्य में माधव, विचार प्रतियोगिता में धन्वी, रंगोली में आर्या, नृत्य में लहर,आध्या और साई और मेहंदी में आकृति ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए।
इसी तरह से इन प्रतिभागियों में द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वालों को पुरस्कृत किया गया। कुछ प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। महिलाओं के बीच साजसज्ज़ा की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सबसे ज्यादा तैयार होकर आई महिलाओ विजय लक्ष्मी, भावना व पायल को पुरस्कृत किया गया। सावन क्वीन प्रतियोगिता में सुनैना प्रथम और मयूरी द्वितीय स्थान पर रही। मेले के प्रमुख आकर्षण में महिलाओं व बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल थे। जिसमें इडली सांभर, भेलपूरी, मैगी, रसगुल्ले, मोमोज जैसे व्यंजन मौजूद थे।
महिलाओं में मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई।
महिलाओं ने दर्ज कराई मौजूदगी।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का सही मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल के 6 सदस्यों में राधा गुप्ता, उमा दीक्षित, सुनीता मौर्या, गुड्डी गुप्ता, सुनीता कटियार व प्रिया गुप्ता शामिल रहीं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्राची गुप्ता द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन कृति गुप्ता ने किया। बाथम वैश्य महिला सभा अध्यक्ष उषा गुप्ता, सुषमा, हेमा, अंजू, रुचि, शालिनी, तन्वी, सरिता, पिंकी, पारुल, रोशनी, प्रीतम गुप्ता, उपनीत गुप्ता, कमलेश गुप्ता, पुनीत गुप्ता, संजय गुप्ता, सचिन गुप्ता, धनंजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.