भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षाफल घोषित।

223
Above News

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है की माध्यमिक शिक्षा मण्डल,मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षाफल दिनांक 29.08.2023 को घोषित किया कर दिया गया है।
हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 120781 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, इनमें से कुल 120581 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया गया है। जिसमें से प्रथम श्रेणी में 25266 परीक्षार्थी, द्वितीय श्रेणी में 55867 परीक्षार्थी तथा तृतीय श्रेणी में 3838 परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 35610 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 70.46% है।
जन सामान्य की जानकारी हेतु परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in एवं www.mpbse.mponline.gov.in पर भी उपलब्ध है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper