भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मोतेश्वर महादेव मंदिर से तृतीय डाक निशान यात्रा सालासर के लिए रवाना हुईं

285
Above News

भाजपा नेता कमलकांत शर्मा ने पूजन कर किए डाक निशान सालासर रवाना
झुंझुनू(सुरेश सैनी)मोती सिंह की ढाणी स्थित मोतेश्वर महादेव मंदिर से तृतीय डाक निशान पदयात्रा मंगलवार को सायं 7:15 बजे सालासर के लिए रवाना हुई । श्री बालाजी डाक निशान समिति झुंझुनू के 101सदस्य भाजपा नेता कमलकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में पूजा अर्चना कर डीजे की धुन पर पुष्प वर्षा के साथ डाक निशान लेकर पैदल सालासर के लिए रवाना हुए। डाक निशान मंगलवार सायं रवाना होकर आज पूर्णिमा के दिन बुधवार को सालासर पहुंचेंगे, जहां पर श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर निशान चढ़ाए जाएंगे। डाक निशान के साथ बड़ी संख्या में युवा महिलाएं पुरुष झूमते नाचते गाते शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सालासर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर नंदलाल सैनी चिन्नू सैनी शाहिद सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper