भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मानव श्रृंखला, मतदाता शपथ, मतदाता प्रेरक गीत, रैली, मेहंदी रचा व दीप से दीप जला दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश

214
Above News

कलेक्टर एवं जिपं सीईओ के नेतृत्व में जिले भर में आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधि

रक्षाबंधन पर मिठाई के पैकेट मे लगे स्टीकर से घर घर पहुंचा मतदाता जागरूकता संदेश*



अनूपपुर । आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन चरणबद्ध रूप से जिले भर में आयोजित किया जा रहा है स्वीप गतिविधि के माध्यम से मतदाताओं को मतदान दिवस पर अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर मतदाता जागरूकता की अलख जगाई गई

मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने दिया मतदान का संदेश

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय उ.मा.वि. मॉडल जैतहरी के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए मानव श्रृंखला बनाकर तथा प्रेरक गीत के माध्यम से प्रेरित किया। अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमती अंजली द्विवेदी के मार्गदर्षन में तहसीलदार जैतहरी श्री सुमित गूजर एवं जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बीरेन्द्र मणि मिश्रा तथा मॉडल स्कूल के प्राचार्य तथा स्टॉफ के सहयोग से छात्र-छात्राओं ने स्वीप की गतिविधि की। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने वृहद श्रृंखला के रूप में प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मतदान के अधिकार का प्रयोग मतदान दिवस पर अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरक गीत के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरणा संदेश दिया। इसी तरह का आयोजन जैतहरी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाद तथा कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर तथा पुष्पराजगढ़ विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़की के छात्र- छात्राओ द्वारा आयोजित किया गया जिसमें स्वीप गतिविधि के तहत मतदान व वोट, स्वीप कि मानव श्रृंखला बनाकर हर पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर स्विफ्ट गतिविधि में शामिल स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए मतदान करने का संकल्प लिया

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर दिया स्वीप 2023 का संदेश

जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामतपुर तालाब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा संकल्प ग्रुप के सदस्यों आदि द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधि के तहत स्वीप 2023 की संरचना दीप प्रज्वलित कर की उन्होंने दीप से दीप जलाकर स्वीप 2023 के प्रकाश के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता को मिले मतदान के अधिकार की नैतिक जिम्मेदारी के निर्वहन का संदेश मतदाताओं को दिया गया

रक्षाबंधन पर दीदीयो ने हाथों पर लगाई मतदान की अपील वाली मेहंदी

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सघन मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं द्वारा भी विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं समूह की महिलाओं ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हाथों में मतदान के संबंध में स्लोगन तथा मतदान संकल्प की मेहंदी लगाकर नैतिक मतदान की अपील की मेरा वोट मेरा अधिकार ,युवाओं के तीन ही काम, सेवा, शिक्षा और मतदान सभी करें नैतिक मतदान, लोकतंत्र का पर्व महान आदि स्लोगन हथेलियां पर लिखकर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ग्रामीण जनों से विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान के दिवस आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की समूह की बैठकों के दौरान भी समूह की महिलाओं द्वारा मतदान संकल्प लिए जा रहे हैं स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने ग्राम क्षेत्र में मतदाता जागरूकता की रैली आयोजित कर ग्रामीणों को नैतिक मतदान के संबंध में जागरूक किया जा रहा है

मिठाई के डब्बे में स्टीकर लगा घर-घर पहुंचा जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश

मतदाता जागरूकता गतिविधि के अंतर्गत भाई बहन के स्नेह पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर घर-घर पहुंचने वाली मिठाई के डिब्बे और पैकेट में मिठाई दुकानों के माध्यम से उनमें मतदाता जागरूकता के संदेश युक्त स्टिकर लगाकर घर-घर मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने का भी प्रयास किया गया

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper