भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भोलेनाथ का अभिषेक ,हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद सामुहिक विशाल भंडारा हुआ संपन्न 

301
Above News

जय जय श्रीराम जय हनुमान के नारों से गूंजा खैरहा 

शहडोल। ग्राम पंचायत खैरहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कालों के काल महाकाल बाबा भोलेनाथ का सामुहिक अभिषेक एवं हनुमान जी की पूजा के बाद सामुहिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था खैरहा निवासी अखिलेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल सावन के दो माह पड़े और अगले माह की सावन में मंगलवार के दिन ही कालों के काल महाकाल बाबा भोलेनाथ का सामुहिक अभिषेक तथा हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना के बाद सामुहिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था उसके बाद दूसरे माह के सावन में भी मंगलवार के दिन बाबा भोलेनाथ की सामुहिक अभिषेक के बाद हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की गई तथा सामूहिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तगाणों ने अपनी स्वछा से यथाशक्ति सहयोग भी किया ग्रामीणों के द्वारा भंडारे में हलवा पूरी और छोले की सब्जी खाई और जय श्री राम जय हनुमान के नारे भी लगाए भंडारे में मुख्य रूप से पत्रकार विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी,जिला पंचायत निर्माण समिति के सभापति जगन्नाथ शर्मा, लाल रघुनंदन सिंह राजा भैया पेंशन संगठन के अध्यक्ष अजीत शुक्ला , पत्रकार विकास परिषद जिला अध्यक्ष निलेश द्विवेदी,विनय सोनी , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री कोमल पटेल, सचिव रोहित शर्मा, सेल्समैन वन स्वरूप मिश्रा, पत्रकार विकास परिषद संभागीय सचिव अखिलेश कुमार शर्मा, दीपक निगम ,थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह, नरेंद्र बारी (बाबा जी) छोटू सोनी, संजय सोनी , भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा, अजय शर्मा ,अमित पटेल ,अशोक गुप्ता, गोलू श्रीवास्तव ,देवेंद्र बढई, अनुपम अवस्थी ,ओवैस अंसारी , रोजगार सचिव सुरेश कुशवाहा ,एन जी अवस्थी ,राकेश पटेल अभिलाष पटेल ,अजय गुप्ता ,अनिल पाल टीआई खैरह भूमिगत खदान ,संतोष यादव ,राजा त्रिपाठी , गयादत्त शर्मा, सूरज सोनी ,पूर्व सरपंच लोकेश सिंह पूर्व सरपंच अशोक कोल सारंगपुर आदि लोगों ने यथाशक्ति सहयोग प्रदान किया तथा सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया प्रेम से बोलिए जय श्री राम जय हनुमान जी महाराज जय जय महाकाल।।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper