भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला स्तरीय ओलम्पिक खेलों का आगाज 1 सितम्बर को

279
Above News

झुंझुनू, (सुरेश सैनी)। मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना के तहत ‘‘ राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 सितम्बर के मध्य किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 1 सितम्बर को सुबह 9.15 बजे स्वर्ण जयंती स्टेडियम में किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने बताया कि इस दौरान स्वर्ण जयंती खेल स्टेडियम एवं सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम में कबड्डी, शूटिंग बॉल, वालीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल व खो-खो खेल का आयोजन होगा, वहीं झुंझुनू एकेडमी विज्डम सिटी एवं न्यू मेजर डिफेंस एकेडमी वारिसपुरा में टेनिस बॉल एवं क्रिकेट खेल की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
—–

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper