बवाल के बाद सीतापुरवा गांव में पुलिस तैनात

बेबाक शक्ति न्यूज़ संवाददाता ऋषि जैन कन्नौज
तालग्राम। थाना क्षेत्र के सीतापुरवा गांव में दो पक्षों में बवाल के बाद पुलिस तैनात की गई है। वहीं लोगों का कहना है कि छात्र की पिटाई के बाद 27 अगस्त को लिखाई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो बवाल नहीं होता जबकि एक पक्ष की ओर से सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी लिखाया गया है। इससे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।सीतापुर्वा गांव में मंगलवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले थे। पथराव भी हुआ था। इस दौरान दो पक्ष से 13 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण को भेजा था। गांव के संजू जाटव की ओर से राजवीर, पुत्र कुलदीप, प्रदीप, अलोक, देशराज, दिनेश और प्रदीप समेत सात खिलाफ बलवा, मारपीट, एससी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए रात और दिन में पुलिस टीम गश्त कर रही है। प्रशासन अब पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने को पुलिस की लगाई है। शरारती लोगों पर नजर रखी जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.